सुरक्षा में सेंध: GoDaddy के 1.2 मिलियन वर्डप्रेस यूजर्स का डाटा लीक
GoDaddy ने अपने एक बयान में कहा है, 'हमने अपने वर्डप्रेस होस्टिंग में संदिग्ध गतिविधि की पहचान की और तुरंत एक आईटी फोरेंसिक फर्म की मदद से जांच शुरू की और कानून प्रवर्तन से भी संपर्क किया।

विस्तार
वेब होस्टिंग कंपनी GoDaddy में बड़े डाटा लीक की खबर है। GoDaddy के 1.2 मिलियन एक्टिव और इनएक्टिव वर्डप्रेस यूजर्स की ई-मेल आईडी लीक हुई है। इस डाटा लीक की पुष्टि GoDaddy की ओर से भी की गई है। कंपनी के एक बयान के मुताबिक डाटा लीक की यह घटना 17 नवंबर 2021 को हुई है, हालांकि इसकी शुरुआत 6 सितंबर को ही हो गई थी।
GoDaddy ने अपने एक बयान में कहा है, 'हमने अपने वर्डप्रेस होस्टिंग में संदिग्ध गतिविधि की पहचान की और तुरंत एक आईटी फोरेंसिक फर्म की मदद से जांच शुरू की और कानून प्रवर्तन से भी संपर्क किया। हमने अवैध थर्ड पार्टी एक्सेस को भी ब्लॉक कर दिया है।'
इस डाटा लीक में 1.2 मिलियन वर्डप्रेस यूजर्स की ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर सार्वजनिक हुए हैं। लीक हुए फोन नंबर और ई-मेल का इस्तेमाल फिशिंग अटैक में हो सकता है। इस सेंधमारी में वर्डप्रेस का ऑरिजनल एडमिन पासवर्ड भी लीक हुआ है। ऐसे में ग्राहकों के लिए जरूरी है कि वे अपना पासवर्ड तुरंत बदल दें।
कुछ ग्राहकों की SSL प्राइवेट की भी लीक हुई है। कंपनी ने कहा है कि वह जल्द ही नए सर्टिफिकेट जारी करेगी। कंपनी ने यह भी कहा है कि ग्राहक https://www.godaddy.com/help पर जाकर भी मदद ले सकते हैं।
- Joker Malware App List: वापस आया यह खतरनाक वायरस Joker, इन आठ एप को तुरंत करें डिलीट
- एक और झटका: Vodafone Idea के प्लान भी हुए 25% तक महंगे, यहां देखें पूरी लिस्ट
- Apple Watch Series 8: डिजाइन और फीचर्स हुए लीक, जानें भारत में क्या होगी कीमत
- ट्राई की रिपोर्ट: सितंबर में Jio को हुआ भारी नुकसान, 1.9 करोड़ ग्राहकों ने छोड़ा साथ