Festive sale: Motorola और Huawei के प्रोडक्ट पर बंपर छूट, देखें पूरी लिस्ट

अमेजन इंडिया और फ्लिपकार्ट की फेस्टिवल सेल शुरू होने वाली है। फ्लिपकार्ट पर जहां 16 अक्तूबर से सेल शुरू हो रही है, वहीं अमेजन पर 17 अक्तूबर से ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल की शुरुआत हो रही है। अमेजन प्राइम मेंबर्स के लिए सेल की शुरुआत जहां 16 अक्तूबर से ही हो जाएगी, वहीं फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर के लिए यह सेल 15 अक्तूबर को ही शुरू हो जाएगी। दोनों प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग ऑफर्स मिल रहे हैं।
अमेजन की सेल में क्या है खास?
अमेजन इंडिया की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक इलेक्ट्रॉनिक और एसेसरीज पर 70 फीसदी तक का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा नए स्मार्टफोन को 1,999 रुपये प्रति महीने की नो कॉस्ट ईएमआई पर खरीदा जा सकेगा। वहीं स्मार्टफोन पर 13,500 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा। इस सेल में बजट स्मार्टफोन को 4,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकेगा, हालांकि कंपनी ने अभी तक यह नहीं बताया है कि इस लिस्ट में कौन-कौन से फोन शामिल हैं। अमेजन इंडिया की इस Great Indian Festival सेल में iPhone 11 को 50,000 रुपये से भी कम में खरीदने का मौका मिलेगा। कंपनी ने आईफोन 11 के ऑफर को लेकर एक बैनर भी जारी किया है। बैनर पर आईफोन 11 की कीमत 4x,999 लिखी हुई है।
फ्लिपकार्ट की सेल में क्या है खास?
फ्लिपकार्ट की बिग बियिलन डेज सेल में इलेक्ट्रॉनिक और एसेसरीज पर 80 फीसदी तक की छूट मिलेगी, वहीं 299 रुपये की शुरुआती कीमत पर ट्रिमर खरीदा जा सकेगा। फ्लिपकार्ट पर दी गई जानकारी के मुताबिक बेस्ट सेलिंग लैपटॉप को फ्लिपकार्ट से 60 फीसदी छूट के साथ खरीदा जा सकेगा। फ्लिपकार्ट पर इस सेल में तीन करोड़ से अधिक प्रोडक्ट की लिस्टिंग होगी। इस सेल में टीवी और होम अप्लायंसेज पर 70 फीसदी तक की छूट का दावा किया जा रहा है। फुली ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन 9,199 रुपये की कीमत पर मिलेगी।
ये भी पढ़ें: Amazon Great Indian Festival Sale 2020: 4,999 रुपये में बजट स्मार्टफोन, जानें सभी ऑफर्स
हुवावे के प्रोडक्ट पर छूट
हुवावे की इस सेल में Huawei Watch GT 2e को 9,990 रुपये और Huawei Watch GT 2 को 12,990 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके अलावा Huawei Band 4 1,799 रुपये और MediaPad M5 lite 10 के 64GB वेरियंट को 18,990 रुपये में खरीदा जा सकता है।
यदि आपको मोटोरोला के स्मार्टफोन पसंद हैं तो ऐसा समझ लीजिए फ्लिपकार्ट की यह सेल आपके लिए किसी तोहफे से कम नहीं है। Motorola Razr (2019) को भारत में 1,24,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया था लेकिन इस सेल में आपको यह 40 हजार रुपये की छूट के साथ 84,999 रुपये में मिलेगा। इस फोन की कीमत में पिछले महीने ही 30,00 रुपये की कमी हुई थी जिसके बाद यह 94,999 रुपयए में मिल रहा था। Motorola Edge+ को इस सेल में 10,000 रुपये की कटौती के बाद 64,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इस फोन को इसी साल मई में 74,999 रुपये में लॉन्च किया गया था। Moto G9 एक किफायती फोन है। इसे आप 9,999 रुपये में खरीद सकेंगे, जबकि इसकी वास्तविक कीमत 11,499 रुपये है। इस फोन में आपको 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।