Amazon Great Indian Festival Sale 2020: 4,999 रुपये में बजट स्मार्टफोन, जानें सभी ऑफर्स

विस्तार
अमेजन इंडिया पर ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल की शुरुआत 17 अक्तूबर से हो रही है, हालांकि प्राइम मेंबर्स के लिए सेल की शुरुआत 16 अक्तूबर से ही हो जाएगी। अमेजन इंडिया की इस Great Indian Festival सेल में iPhone 11 को 50,000 रुपये से भी कम में खरीदने का मौका मिलेगा। कंपनी ने आईफोन 11 के ऑफर को लेकर एक बैनर भी जारी किया है। बैनर पर आईफोन 11 की कीमत 4x,999 लिखी हुई है।
अमेजन की इस ग्रेट इंडियन फेस्टिवल में टॉप ब्रांड्स के 900 से भी अधिक नए प्रोडक्ट लॉन्च किए जाएंगे। इसमें सैमसंग, वनप्लस, एप्पल, बोट, जेबीएल, सोनी, सेनहेइजर, एलजी, आईएफबी, हाईसेंस, टाइटन, मैक्स फैशन, बीबा, स्पाईकर, पैनासोनिक, यूरेका फोर्ब्स, वॉशर, लक्मे, बिगमसल्स, कॉस्मिक बाइट, मैगी, टाइड, रियलमी, माइक्रोसॉफ्ट एक्सबॉक्स, वेस्टलैंड, हारपर, शाओमी, ओप्पो जैसी कंपनियों के प्रोडक्ट होंगे। आइए जानते हैं अमेजन की इस सेल में कौन-कौन से ऑफर्स मिलेंगे...
कौन से प्रोडक्ट पर कितनी छूट?
अमेजन इंडिया की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक इलेक्ट्रॉनिक और एसेसरीज पर 70 फीसदी तक का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा नए स्मार्टफोन को 1,999 रुपये प्रति महीने की नो कॉस्ट ईएमआई पर खरीदा जा सकेगा। वहीं स्मार्टफोन पर 13,500 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर भी मिलेगा। इस सेल में बजट स्मार्टफोन को 4,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदा जा सकेगा, हालांकि कंपनी ने अभी तक यह नहीं बताया है कि इस लिस्ट में कौन-कौन से फोन शामिल हैं।

सेल में 399 रुपये की शुरुआती कीमत पर हेडफोन, 549 रुपये की शुरुआती कीमत पर लैपटॉप और टैबलेट एसेसरीज, 499 रुपये की शुरुआती कीमत पर कैमरा एसेसरीज खरीदे जा सकेंगे, वहीं फिटनेस ट्रैकर पर 70 फीसदी तक की छूट मिलेगी। इसके अलावा हर रोज शाम छह बजे एक सेल होगी जिसमें मोबाइल एसेसरीज 49 रुपये की शुरुआती कीमत पर खरीदे जा सकेंगे। इनमें पावरबैंक, ईयरबड्स, मोबाइल कवर, केबल, मोबाइल स्टैंड आदि शामिल हैं।
रिफर्बिश्ड मोबाइल पर 60 फीसदी तक की छूट
अमेजन की इस सेल में रिफर्बिश्ड फोन 60 फीसदी तक के डिस्काउंट के साथ खरीदे जा सकेंगे। रिफर्बिश्ड फोन की लिस्ट में फीचर फोन से लेकर स्मार्टफोन तक मिलेंगे। सभी रिफर्बिश्ड फोन के साथ छह महीने की वारंटी मिलेगी। अमेजन पर पोको एफ1 के 8 जीबी रैम और 256 जीबी रिफर्बिश्ड वेरियंट को महज 17,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।