नौकरी के लिहाज से बेहतर नहीं रहा फेसबुक, काम करने के टॉप 10 से हुआ बाहर

गौरव पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालागौरव पाण्डेय
Thu, 12 Dec 2019 05:22 AM IST
विज्ञापन
Facebook out of top 10 working space list of  Glassdoor

    फेसबुक इंक शीर्ष 10 कार्यस्थलों की सूची से बाहर हो गई है। विश्व की सबसे बड़ी सोशल मीडिया नेटवर्क कंपनी ग्लासडोर की 2020 की सूची में खिसक कर 23वें स्थान पर पहुंच गई है। पिछले साल फेसबुक सातवें स्थान पर थी।

    कंपनी की रैंकिंग में गिरावट का बहुत बड़ा कारण उसके खिलाफ चल रही विनियामक की जांच है। इस साल फेसबुक को 5 में से 4.4 ओवर ऑल रेटिंग मिली, जो पिछले साल 4.5 थी। कर्मचारियों ने फेसबुक के शीर्ष नेतृत्व और कार्य-जीवन संतुलन के आधार पर कम रेटिंग दी।

    विज्ञापन

    ये भी पढ़ेंः कोलकाता में लॉन्च हुई BSNL 4G सेवा, प्लान की शुरुआती कीमत 96 रुपये !

    ग्लासडोर पर एक कर्मचारी की समीक्षा के मुताबिक, हाई प्रोफाइल प्रोजेक्ट बेहद राजनीतिक होते हैं और इसमें कई लोगों के शामिल होने से नुकसान होता है। कैंब्रिज एनालिटिका प्रकरण के बाद नए फीचर और प्रोजेक्ट को जारी करने में काफी कमी आई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    अपने यूजर के डाटा के इस्तेमाल, प्लेटफार्म पर गलत सूचना देने वाले अभियानों और क्रिप्टोकरेंसी लिब्रा को पेश करने की योजना को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि इसके बावजूद नौकरी के अवसरों और बेहतर मुआवजे को लेकर कर्मचारियों का फेसबुक के प्रति रवैया सकारात्मक है।

    गूगल की मूल कंपनी 11वें स्थान पर

    ग्लासडोर की सूची के मुताबिक, सॉफ्टवेयर कंपनी हबस्पॉट ने शीर्ष 100 कार्यस्थलों में पहला स्थान हासिल किया है। वहीं गूगल की मूल कंपनी एल्फाबेट इंक को 11वां स्थान मिला है। वहीं एपल इंक सूची में 84वें स्थान पर है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें