दुनिया के कुछ हिस्सों में फेसबुक हुआ डाउन, यूजर्स नहीं खोल पा रहे नोटिफिकेशन और न्यूज फीड

संजीव कुमार झा
टेक डेस्क, अमर उजालासंजीव कुमार झा
Sun, 26 Jan 2020 01:57 AM IST
विज्ञापन
Facebook down, users unable to see News Feed and Notifications
Facebook - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

    दुनिया के कुछ हिस्सों में शनिवार को शाम साढ़े चार बजे फेसबुक डाउन हो गया। इस वजह से सोशल मीडिया यूजर्स को काफी परेशानी उठानी पड़ी। बता दें कि फेसबुक डाउन होने के दौरान महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन और न्यूज फीड ने काम करना बंद कर दिया था।

    जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम साढ़े चार बजे से फेसबुक के डाउन होने के कारण यूजर्स काफी परेशान रहे। यूजर्स को अपने फेसबुक खाते के महत्वपूर्ण नोटिफिकेशन और न्यूज फीड खोलने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। वहीं कुछ यूजर्स का फेसबुक पेज लोड नहीं हो रहा था। वेबसाइट डाउन होने के संबंध में दुनिया भर के अलग-अलग हिस्सों से लोग इस बारे में शिकायत कर रहे हैं।

    विज्ञापन

    खासतौर पर अमेरिका, ब्रिटेन और यूरोप के यूजर्स को इन परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि एशिया के कुछ देशों में भी दिक्कतें आई हैं। यूजर्स ने फेसबुक में आई इस समस्या को ट्वीटर जैसे दूसरे सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर साझा किया।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    एक यूजर ने ट्वीट करते हुए लिखा कि न्यूजफीड काम नहीं कर रहा है। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि मेरे किसी डिवाइस पर फेसबुक न्यूजफीड नहीं खुल रहा है।

    एक अन्य यूजर ने भी अपनी परेशानियों को साझा करते हुए कहा कि क्या फेसबुक हैक हो गया है? हालांकि फेसबुक ने इस मामले पर अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है। खबर लिखे जाने तक यह समस्या बनी हुई थी।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें