Chrome Update: अब मोबाइल पर भी पिन कर सकेंगे जरूरी टैब, डेस्कटॉप जैसा अनुभव और बार-बार सर्च की झंझट खत्म
Google Chrome Android Pinned Tabs
: अक्सर फोन पर काम करते समय हमारे पास 20-30 टैब्स खुल जाते हैं, जिनमें जरूरी लिंक ढूंढना मुश्किल हो जाता है। गूगल क्रोम के नए अपडेट ने इस समस्या का समाधान कर दिया है। पिन टैब फीचर के जरिए आप अपनी डेली जरूरत की वेबसाइट्स जैसे- ऑफिस मेल, न्यूज साइट या स्टॉक मार्केट को लॉक कर सकते हैं।

विस्तार
गूगल ने अपने लोकप्रिय ब्राउजर गूगल क्रोम में एंड्राइड यूजर्स के लिए एक अहम अपडेट जारी किया है। अब मोबाइल और टैबलेट पर भी यूजर टैब को पिन कर सकेंगे। ठीक वैसे ही जैसे विंडो, मैक और Linux पर मिलता है। ये फीचर क्राेम के 144.0.7559.132 वर्जन अपडेट के साथ उपलब्ध कराया गया है। कंपनी ने दावा किया है कि एंड्रॉयड पर ब्राउजिंग अनुभव को डेस्कटॉप जैसा सुविधाजनक बनाने के लिए ये अपडेट लाया गया है।
क्या है पिन टैब फीचर?
पिन टैब की मदद से आप किसी भी जरूरी वेबसाइट या वेबपेज को ब्राउजर के ऊपर स्थायी रूप से पिन कर सकते हैं। इसमें पिन किया गया टैब सबसे ऊपर दिखाई देगा, एप बंद करने के बाद भी टैब वहीं रहेगा और बार-बार सर्च या हिस्ट्री में जानें ही जरूरत भी नहीं पड़ेगी। ये फीचर खास तौर पर उन यूजर्स के लिए फायदेमंद है जिन्हें एक ही वेबसाइट बार-बार खोलनी पड़ती है, जैसे न्यूज पोर्टल, ऑफिस पोर्टल या सोशल मीडिया।
ये भी पढ़े: Trusted Tech Alliance: भारत के लिए बड़ी कामयाबी, जियो बना ग्लोबल टेक सिक्योरिटी ग्रुप का हिस्सा
कैसे करें इस्तेमाल?
अपने फोन पर इस फीचर को एक्टिवेट करना बेहद आसान है:
- होल्ड करें:क्रोम के टैब सेक्शन में जाकर उस टैब पर थोड़ी देर प्रेस (Long Press) करें, जिसे आप सेव करना चाहते हैं।
- पिन चुनें:सामने आए मेन्यू में पिन टैब विकल्प पर क्लिक करें।
- रिजल्ट: वह टैब एक छोटे आइकन के रूप में सबसे ऊपर फिक्स हो जाएगा।
- इसी तरह आप लॉन्ग प्रेस करके इसे अनपिन भी कर सकते हैं।
ये भी पढ़े: Fancy Number: आप भी लेना चाहते हैं 9999 जैसे नंबर ? जानें Jio, Airtel और Vi से मनपसंद डिजिट खरीदनें का तरीका
पिन टैब के फायदे क्या हैं?
- सेव होगा समय:बार-बार यूआरएल टाइप करने या सर्च हिस्ट्री खंगालने की जरूरत नहीं प।
- डेस्कटॉप एक्सपीरियंस: अब आपका स्मार्टफोन ब्राउजर भी कंप्यूटर की तरह प्रोफेशनल फील देगा।
- परमानेंट एक्सेस: अगर आप गलती से क्रोम एप बंद कर देते हैं या फोन रीस्टार्ट करते हैं, तब भी आपके पिन किए हुए टैब्स वहीं मिलेंगे जहां आपने छोड़े थे।
क्यों अहम है ये अपडेट?
अब तक यह सुविधा सिर्फ डेस्कटॉप वर्जन में थी। एंड्रॉयड पर इसके आने से क्रोम यूजर्स को ज्यादा संगठित और तेज ब्राउजिंग अनुभव मिलेगा। ये अपडेट मोबाइल ब्राउजिंग को सिर्फ आसान नहीं, बल्कि ज्यादा प्रोफेशनल और प्रोडक्टिव बनाता है।