Fancy Number: आप भी लेना चाहते हैं 9999 जैसे नंबर ? जानें Jio, Airtel और Vi से मनपसंद डिजिट खरीदनें का तरीका
How To Buy VIP Mobile Number:
आज के दौर में लोग अपनी गाड़ियों की प्लेट की तरह मोबाइल नंबर भी खास चाहते हैं। चाहे वो 0000 जैसा पावरफुल पैटर्न हो या 1234 जैसा आसान सीक्वेंस, टेलीकॉम कंपनियों ने अब इसे आम ग्राहकों के लिए भी सुलभ बना दिया है। अब बिना किसी एजेंट के चक्कर काटे आप सीधे Jio, Airtel और Vi से अपना पसंदीदा फैंसी नंबर बुक कर सकते हैं? जानें पसंद का नंबर पाने का आसान तरीका...

विस्तार
अब 9999, 0000, 786 या 1234 जैसे खास पैटर्न वाले वीआईपी या फैंसी नंबर ऑनलाइन या स्टोर के जरिए आसानी से लिए जा सकते हैं। रिलायंस जिओ, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया (Vi) तीनों ही ये सुविधा देते हैं। हालांकि, पसंदीदा पैटर्न के लिए अतिरिक्त शुल्क देना पड़ सकता है।
क्यों बढ़ रहा है वीआईपी नंबर का ट्रेंड?
मोबाइल नंबर अब बैंकिंग, सोशल मीडिया और आधिकारिक दस्तावेजों से जुड़ा होता है। ऐसे में कई लोग ऐसा नंबर चाहते हैं जो याद रखने में आसान हो और अलग पहचान बनाए। बिजनेस प्रोफेशनल्स, इंफ्लुएंसर्स और युवाओं में इसका क्रेज तेजी से बढ़ रहा है।

जिओ से कैसे लें वीआईपी नंबर?
जियो अपने ग्राहकों को Choice Number की सुविधा देता है। अगर आपके पास जिओ की सिम है तो आप बेहद आसानी से अपने पसंद का नंबर पा सकते हैं, इसके लिए अपनी नजदीकी Jio Store या जिओ डिजिटल लाइफ स्टोर जाएं।
- चाॅइस नंबर या VIP या फैंसी नंबर की मांग करें।
- उपलब्ध लिस्ट से पसंदीदा नंबर चुनें।
- आधार कार्ड के जरिए केवाईसी पूरा करें।
- पैटर्न के अनुसार अतिरिक्त शुल्क जमा करें।
- ऑनलाइन विकल्प:माई जिओ एप या वेबसाइट से भी नंबर चुन सकते हैं। हालांकि हर राज्य के अनुसार सुविधा अलग हो सकती है।

एयरटेल पर वीआईपी नंबर बुक करने का तरीका
एयरटेल ने इस प्रक्रिया को पूरी तरह डिजिटल बना दिया है। अगर आप एयरटेल यूजर हैं तो इस तरीके से अपने पसंद का नंबर इस तरीके से ले सकते हैं:
- एयरटेल थैंक्स एप डाउनलोड करें।
- नया कनेक्शन लेते समय Choose Your Number विकल्प चुनें।
- 0000, 9999 जैसे पैटर्न सर्च करें।
- उपलब्ध नंबर बुक करें और केवाईसी पूरा करें।
- ऑफलाइन विकल्प: नजदीकी Airtel स्टोर पर भी यह सुविधा उपलब्ध है।