OpenAI ने किया कंफर्म: यूजर्स की आईडी और पासवर्ड हुए थे लीक, आप ऐसे करें चेक

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 01 Feb 2024 10:26 AM IST
सार

यदि आप भी ओपनएआई के चैटटूल ChatGPT का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। OpenAI ने अब स्वीकार कर लिया है कि ChatGPT के यूजर्स की निजी जानकारी जैसे लॉगिन आईडी और पासवर्ड लीक हुए थे।

विज्ञापन
ChatGPT account login credentials of users were compromised OpenAI confirms
ChatGPT App - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    यदि आप भी ओपनएआई के चैटटूल ChatGPT का इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए बड़ी खबर है। OpenAI ने अब स्वीकार कर लिया है कि ChatGPT के यूजर्स की निजी जानकारी जैसे लॉगिन आईडी और पासवर्ड लीक हुए थे। कुछ दिन पहले ही ArsTechnica ने अपनी रिपोर्ट में कहा था कि ChatGPT के यूजर्स का डाटा लीक हुआ है। इस डाटा लीक में ChatGPT के यूजर्स की आईडी, पासवर्ड, यूजरनेम जैसे जानकारी शामिल हैं।

    OpenAI ने कहा है कि उसकी फ्रॉड और सिक्योरिटी टीम इसकी जांच कर रही है। इस डाटा लीक का बड़ा खतरा यह है कि लीक डाटा की मदद से हैकर्स आपके ChatGPT अकाउंट में सेंध लगा सकते हैं। ऐसे में आपके लिए बेहतर है कि आप ChatGPT के पासवर्ड को तुरंत बदल दें।

    विज्ञापन

    कुछ दिन पहले आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि ChatGPT के करीब 1,00,000 अकाउंट के निजी जानकारी लीक हो गई है और हैकर्स फोरम डार्क वेब पर डाटा की बिक्री हो रही है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें