BSNL ₹499 Pack: एक रिचार्ज में तीन OTT एप्स के फायदे, 90 दिनों की वैलिडिटी के साथ लें T20 World Cup का मजा
BSNL T20 World Cup OTT Pack:
टी20 वर्ल्ड कप को देखते हुए BSNL ने क्रिकेट प्रेमियों के लिए खास ₹499 का स्ट्रीमिंग एड-ऑन लॉन्च किया है। इस प्लान में 90 दिनों तक तीन बड़े OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस मिलेगा। ध्यान रहे, यह सिर्फ कंटेंट पैक है, इसमें डेटा या कॉलिंग शामिल नहीं है।

विस्तार
अक्सर अलग-अलग स्ट्रीमिंग एप्स का सब्सक्रिप्शन लेना जेब पर भारी पड़ता है। लेकिन BSNL ने यूजर्स की इस उलझन को सुलझा दिया है। कंपनी ने ₹499 की कीमत में एक ऐसा 'एड-ऑन' पैक लॉन्च किया है, जो आपको JioHotstar, SonyLIV और Zee5 का एक्सेस एक साथ देता है। इस पैक की वैलिडिटी 90 दिनों (3 महीने) की है, जो क्रिकेट के पूरे सीजन का मजा लेने के लिए काफी है।
टी20 वर्ल्ड कप और आईपीएल 2026 का उठाएं लुत्फ
इस प्लान को खासतौर पर खेल प्रेमियों को ध्यान में रखकर लाया गया है। टी20 वर्ल्ड कप और आने वाले आईपीएल सीजन के सभी लाइव मैच आप JioHotstar के जरिए देख सकेंगे। इसके अलावा, SonyLIV पर अन्य खेल प्रतियोगिताओं और Zee5 पर बेहतरीन फिल्मों व वेब सीरीज का आनंद लिया जा सकता है। कंपनी के मुताबिक, यूजर एक ही समय में मोबाइल और टीवी दोनों पर अपना पसंदीदा कंटेंट स्ट्रीम कर पाएंगे।
यह रिचार्ज नहीं, सिर्फ एड-ऑन है
यहां एक जरूरी बात यह है कि ₹499 का यह प्लान कोई रेगुलर रिचार्ज पैक नहीं है। इसमें आपको कॉलिंग, एसएमएस या डेटा की सुविधा नहीं मिलेगी। यह पूरी तरह से एक कंटेंट पैक है जिसे आपको अपने मौजूदा एक्टिव प्रीपेड प्लान के साथ जोड़ना होगा। सरल शब्दों में कहें तो मैच देखने के लिए आपके पास पहले से एक ऐसा प्लान होना चाहिए जिसमें पर्याप्त डेटा मौजूद हो।
किन लोगों को लेना चाहिए ये पैक?
BSNL का यह पैक उन लोगों के लिए एक सस्ता और आसान शॉर्टकट है, जो अलग-अलग एप्स के महंगे सब्सक्रिप्शन से बचना चाहते हैं और एक ही जगह क्रिकेट से लेकर सिनेमा तक सब कुछ देखना चाहते हैं।
- शख्स ने खड़ी की बिना इंसानों वाली कंपनी: 15 AI एजेंट्स संभाल रहे हैं HR, लीगल और मैनेजर का पद
- Xiaomi X Pro 2026: शाओमी भारत में लॉन्च करेगी 75 इंच स्क्रीन वाला QLED TV, जानें क्या होगा खास
- Windows 10: माइक्रोसॉफ्ट क्यों कर रहा इस Operating System को छोड़ने का रिक्वेस्ट? यूजर्स पर क्या है खतरा
- TRAI का बड़ा कदम: DND एप में जल्द मिलेगा अपील फीचर, मार्च में लॉन्च होगा नया MyCall एप