T20 World Cup: जियो और एयरटेल के इन प्लांस में मिलेगा अनलिमिटेड 5G और फ्री हॉटस्टार, अब नहीं रुकेगी स्ट्रीमिंग

जागृति
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीजागृति
Sat, 14 Feb 2026 05:55 PM IST
सार

Best Recharge Plans for Cricket 2026:

क्या आप T20 क्रिकेट सीजन में डेटा खत्म होने के डर से परेशान हैं? देश की दो दिग्गज कंपनियों ने ऐसे क्रिकेट स्पेशल प्लांस उतारे हैं जो न केवल आपको अनलिमिटेड 5G डेटा देंगे, बल्कि आपको महंगे ओटीटी सब्सक्रिप्शन से भी आजादी दिलाएंगे। अब मोबाइल पर लाइव मैच देखना और भी आसान हो गया है। लेकिन आपके लिए कौन सा पैक ज्यादा वैल्यू फॉर मनी साबित होगा, जानें इस लेख में...

T20 World Cup Fever: Jio - Airtel Launch Unlimited 5G Plans Free Hotstar; Stream Every Match Non-Stop
टेलीकॉम कंपनी के प्लान - फोटो : amarujala.com

    विस्तार

    अनलिमिटेड 5G डेटा की रेस में रिलायंस जियो और भारती एयरटेल दोनों दमदार ऑफर दे रहे हैं। एयरटेल ने 399 और 449 रुपये वाले प्लान 28 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड 4G+5G डेटा और कई ओटीटी बेनिफिट्स देते हैं, जबकि जियो का 629 रुपये वाला प्लान 56 दिन की वैलिडिटी, रोज 2GB डेटा और 5G जोन में अनलिमिटेड 5G एक्सेस के साथ आता है।

    प्लानडेटावैलिडिटीओटीटी बेनिफिटकौन-सा यूजर
    एयरटेल ₹399अनलिमिटेड28 दिनबेसिककम बजट
    एयरटेल ₹449अनलिमिटेड28 दिनमल्टी ओटीटीएंटरटेनमेंट फैन
    जियो ₹6292GB/दिन + 5G56 दिनएआई + ओटीटीलंबा पैक
    जियो ₹999अनलिमिटेड 5G(अधिक)हाई ओटीटीT20 / आईपीएली फैन

    भारत में 5G रोलआउट के बाद टेलीकॉम कंपनियां ग्राहकों को अनलिमिटेड डेटा और डिजिटल बेनिफिट्स के साथ लुभा रही हैं। भारती एयरटेल और रिलायंस जियो के तीन प्रमुख प्रीपेड प्लान ₹399, ₹449 और ₹629 इस समय चर्चा में हैं। आइए समझते हैं कि किस प्लान में क्या मिल रहा है और किस तरह के यूजर के लिए कौन-सा विकल्प बेहतर है।

    एयरटेल प्लान
    एयरटेल प्लान - फोटो : adobe stock

    एयरटेल का 399 रुपये वाला प्लान

    28 दिन की वैलिडिटी वाला 399 रुपये वाला प्लान उन यूजर्स को टारगेट करता है जो कम कीमत में ज्यादा डाटा चाहते हैं। इस प्लान में अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग के साथ रोज 100 एसएमएस मिलते हैं। सबसे खास बात है अनलिमिटेड 4G + 5G डेटा का फायदा, जिसे पूरे 28 दिनों तक 5G उपलब्धता और डिवाइस सपोर्ट के आधार पर इस्तेमाल किया जा सकता है।

    इसके अलावा डिजिटल बेनिफिट्स भी शामिल हैं:

    • एडोब एक्सप्रेस प्रीमियम का 12 महीने का एक्सेस (करीब 4,000 रुपये कीमत)
    • एयरटेल वॉर्निंग: स्पैम फीचर के जरिए स्पैम कॉल और एसएमएस पर लाइव अलर्ट।
    • हर 30 दिन में एक फ्री हेलोट्यून सेट करने की सुविधा देता है।

    ये प्लान उन लोगों के लिए उपयुक्त है जिन्हें ज्यादा डाटा चाहिए, लेकिन ओटीटी या म्यूजिक जैसे अतिरिक्त एंटरटेनमेंट पैक जरूरी नहीं।

    449 रुपये एयरटेल प्लान: एंटरटेनमेंट के साथ डाटा

    449 रुपये प्लान में 399 रुपये वाले सभी फायदे मिलते हैं, लेकिन इसके साथ एंटरटेनमेंट बेनिफिट्स जुड़ जाते हैं। जैसे:

    • जिओहॉटस्टॉर मोबाइल का 28 दिन एक्सेस मिलता है।
    • गूगल वन के तहत 30 जीबी क्लाउड स्टोरेज ।
    • एयरटेल एक्सट्रीम प्ले प्रीमियम में सोनी लिव समेत 20+ ओटीटी प्लेटफॉर्म।
    • एपल म्यूजिक का 6 महीने का सब्सक्रिप्शन मिलता है।

    यह प्लान खासतौर पर उन यूजर्स के लिए है जो डेटा के साथ मूवी, लाइव स्पोर्ट्स और म्यूजिक स्ट्रीमिंग का पूरा पैकेज चाहते हैं।

    जिओ प्लान
    जिओ प्लान - फोटो : adobe stock

    629 रुपये वाला जियो प्लान: लंबी वैलिडिटी और रोज तय डाटा

    दूसरी ओर, 629 रुपये का प्लान 56 दिन की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें रोज 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है, जो 56 दिनों में कुल 112GB हो जाता है। इसमें 2GB खत्म होने के बाद स्पीड 64 Kbps तक सीमित हो जाती है

    • अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज एसएमएस की सुविधा मिलती है।
    • 5G जोन और योग्य डिवाइस पर अनलिमिटेड 5G डाटा मिलता है।
    • इसके साथ डिजिटल बेनिफिट्स में जियो हॉटस्टार एक्सेस, जियो टीवी और गूगल जेमिनी प्रो (AI टूल) शामिल हैं।

    ये प्लान उन यूजर्स के लिए बेहतर है जो बार-बार 28 दिन का रिचार्ज नहीं करना चाहते और रोजाना तय डेटा लिमिट के साथ लंबी वैलिडिटी पसंद करते हैं।