BSNL ने लांच किया 300 रुपये से भी कम वाला प्लान, मिलेंगे ये फायदे

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 25 Jan 2019 05:09 PM IST
विज्ञापन
BSNL Launched Rs 269 Recharge plan on Republic Day
BSNL

    भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने अपने गणतंत्र दिवस के खास मौके पर अपने ग्राहकों के लिए एक नया प्लान पेश किया है। BSNL ने यह प्लान अपने प्री-पेड ग्राहकों के लिए लांच किया है। BSNL के इस प्लान की वैधता 26 दिनों की है और इस प्लान में डाटा के साथ कॉलिंग की भी सुविधा मिलेगी। तो आइए इस प्लान के बारे में विस्तार से जानते हैं।

    BSNL के 269 रुपये वाले प्लान के फायदे

    BSNL के इस प्लान में 260 मैसेज फ्री में मिलेंगे। इसके अलावा इस प्लान में 2,600 मिनट कॉलिंग फ्री में मिलेगी। BSNL का यह प्लान 26 जनवरी से 31 जनवरी के बीच लिया जा सकेगा। साथ ही बता दें कि कंपनी का यह प्लान देशभर के सभी सर्किल में उपलब्ध होगा। BSNL ने हाल ही में 99 रुपये वाले प्लान को अपडेट किया है। इस प्लान में पहले 26 दिनों की वैधता मिलती थी लेकिन अब इस प्लान में 24 दिनों की वैधता के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिल रही है।

    विज्ञापन

    गौरतलब है कि BSNL ने कुछ दिन पहले 899 रुपये का प्लान बाजार में उतारा था जिसमें रोज 1.5 जीबी डाटा मिलता है और दिल्ली-मुंबई सर्किल को छोड़कर सभी सर्किल के लिए सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इस प्लान में रोज 50 मैसेज मिलते हैं और इसकी वैधता 180 दिनों की है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें