Xiaomi ने दिखाई दुनिया के पहले डबल फोल्डेबल स्मार्टफोन की पहली झलक, देखें वीडियो

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 25 Jan 2019 04:28 PM IST
Xiaomi shows off the world’s first double foldable smartphone
xiaomi foldable smartphone

    चीन की ऐप्पल कही जाने वाली कंपनी Xiaomi ने दुनिया के पहले डबल फोल्डेबल स्मार्टफोन की पहली झलक दिखाई है। शाओमी के को-फाउंडर और अध्यक्ष लीन बिन ने अपने डबल फोल्डेबल स्मार्टफोन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। बता दें कि सैमसंग, हुवावे और मोटोरोला जैसी कंपनियां भी फोल्डेबल स्मार्टफोन पर काम कर रही हैं। सैमसंग ने कुछ दिन पहले ही अपने फोल्डेबल को दुनिया के सामने पेश किया था।

    बिन ने चीन की सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Weibo पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें फोन को दो बार मुड़ते हुए दिखाया गया है। बताया जा रहा है कि यह शाओमी का डबल फोल्डेबल साल 2019 की पहली तिमाही में लांच होगा, हालांकि वीडियो में फोन के अन्य फीचर्स आदि के बारे में जानकारी नहीं दी गई है लेकिन यह साफ है कि कंपनी अपने फोल्डेबल फोन में भी एंड्रॉयड आधारित MIUI सॉफ्टवेयर देगी। बिन ने वीडियो पर लोगों ने राय मांगी है।

    गौरतलब है कि सैमसंग ने पिछले साल नवंबर में सैन फ्रांसिस्को में आयोजित डेवलपर कांफ्रेंस में अपने फोल्डेबल फोन की पहली झलक दिखाई थी। सैमसंग के फोल्डेबल फोन में मुख्य डिस्प्ले 7.3 इंच की है, वहीं दूसरी डिस्प्ले 4.6 इंच की है। इवेंट के दौरान कंपनी ने बताया कि अगले कुछ महीनों में फोन को बड़े पैमाने पर तैयार किया जाएगा ताकि बाजार की मांग को पूरी की जा सके।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें