BSNL लाया 74 रुपये का न्यू ईयर कॉम्बो प्लान, मिलेंगे ये फायदे
विज्ञापन

नए साल 2018 की तैयारी पूरी हो चुकी है।
लोग अपनी अलग-अलग प्लानिंग कर रहे हैं और इसी के साथ टेलीकॉम कंपनियां भी अपने ग्राहकों को नए-नए ऑफर्स दे रही हैं। जियो, वोडाफोन, आइडिया और एयरटेल के बाद अब भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने सिर्फ 74 रुपये का नया प्लान पेश किया है।
विज्ञापन
74 रुपये में मिलेगा 1GB डाटा और रोज 100 मैसेज

बीएसएनए के इस 74 रुपये वाले प्लान में 1 जीबी डाटा और रोज 100 मैसेज मिलेंगे। इस प्लान की वैधता 3 दिन की है और इस प्लान के तहत 10 रुपये का टॉकटाइम भी मिलेगा। हालांकि 1 जनवरी तक कराए गए रिचार्ज पर ही यह ऑफर मिलेगा। वैसे इस प्लान की दिक्कत यह है कि इसमें कॉलिंग बेनिफिट नहीं मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
ये भी पढ़ेंः Airtel अपने इन स्पेशल ग्राहकों को फ्री में दे रहा है 90GB डाटा
BSNL के इस प्लान की तुलना एयरटेल के 93 रुपये वाले प्लान से होगी जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग और 1 जीबी डाटा के साथ रोज 100 मैसेज मिलेंगे। एयरटेल के इस प्लान की वैधता 10 दिनों की है।