आधार मामले पर Facebook की सफाई, कहा- बंद हुई टेस्टिंग

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Fri, 29 Dec 2017 11:07 AM IST
Facebook Clarifying Recent aadhaar name sign up test Test in India
Facebook aadhaar varification

    Facebook ने आधार के मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि कंपनी ने यूजर्स से अकाउंट को आधार लिंक करने के लिए बाध्य नहीं कर रही है और ना ही उसकी ऐसी कोई भविष्य की योजना है। फेसबुक अकाउंट्स के आधार वेरिफिकेशन का विवाद बढ़ने के बाद कंपनी ने एक ब्लॉग पोस्ट के जरिए सफाई दी है।

    फेसबुक ने अपने ब्लॉगपोस्ट में कहा, 'हम अपने किसी भी यूजर्स से आधार कार्ड नहीं मांग रहे हैं, हालांकि हमने यह सलाह जरूर दिया था कि आधार कार्ड में मौजूद नाम का ही इस्तेमाल अकाउंट्स में करें ताकि आपके दोस्त आपको आसानी से पहचान सकें। वहीं अब हमने इसकी टेस्टिंग भी बंद कर दी है। हम किसी भी यूजर से उसका आधार डिटेल कलेक्ट नहीं कर रहे।'

    ये भी पढ़ेंः  बिना इंटरनेट ऐसे चलाएं फेसबुक, अपडेट करें स्टेटस और भी बहुत कुछ

    वहीं अब साइनअप के दौरान आपको आधार कार्ड वाले नाम के इस्तेमाल का मैसेज नहीं मिलेगा। कंपनी ने इंटरफेस को चेंज कर दिया है। अब आपको पुराना वाला ही मैसेज मिलेगा कि अपने वास्तविक नाम का इस्तेमाल करें, ताकि आपको चाहने वाले आपको आसानी से पहचान सकें।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें