Jio को टक्कर देने के लिए Idea और Airtel का 84 दिन वाला नया प्लान

amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
Sun, 08 Oct 2017 08:13 AM IST
विज्ञापन
Bharti Airtel and Idea Cellular New 84 Days Plan to Compete Reliance Jio
टेलीकॉम कंपनियां लगातार नए प्लान पेश कर रही हैं

    भारती एयरटेल और आईडिया जैसी टेलीकॉम कंपनियां रिलायंस जियो को टक्कर देने का कोई मौका नहीं छोड़ रही। दोनों ही कंपनियां लगातार नए टैरिफ प्लान और ऑफर्स पेश कर रही हैं। इस महीने की शुरुआत में ही इन दोनों कंपनियों ने रिलायंस जियो के 149 रुपए वाले प्लान के मुकाबले में नए टैरिफ प्लान पेश किए थे। अब एयरटेल और आईडिया ने जियो के 399 रुपए वाले प्लान की टक्कर पर 495 रुपए का एक और प्लान पेश किया है।

    क्या है पूरा ऑफर

    टेलीकॉम कंपनियां नए-नए ऑफर पेश कर रही हैं।
    टेलीकॉम कंपनियां नए-नए ऑफर पेश कर रही हैं।

    दरअसल रिलायंस जियो के नया सिम के साथ 84 दिन का प्लान लिया जाए तो यह 498 रुपए का पड़ता है। इसमें 399 रुपए का टैरिफ प्लान और 99 रुपए की जियो प्राइम मेंबरशिप शामिल है। इसी को देखते हुए आईडिया और एयरटेल ने 495 रुपए का प्लान उतारा है। ये दोनों कंपनियां 495 रुपए में 84 दिन के लिए 1 जीबी डेटा प्रतिदिन और अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग दे रही हैं। हालांकि एयरटेल और आईडिया का यह प्लान नए ग्राहकों के लिए ही होगा।

    विज्ञापन

    पढ़ें: नोकिया के 4G फीचर सहित जानिए इस सप्ताह टेक वर्ल्ड की बड़ी खबरें

    इसके अलावा आइडिया और एयरटेल की अनलिमिटेड कॉलिंग में 300 मिनट प्रतिदिन और 1200 मिनट प्रति सप्ताह की लिमिट भी है। वहीं, रिलायंस जियो की वॉयस कॉलिंग में किसी प्रकार की लिमिट नहीं है। इन दोनों कंपनियों का यह प्लान हिमाचल प्रदेश में लागू कर दिया गया है, हालांकि आपके सर्किल में है या नहीं यह पहले ही जांच लें। बता दें कि हाल ही में आईडिया और एयरटेल ने 28 दिन वाला प्लान भी उतारा था, जिसमें 1 जीबी डेटा प्रतिदिन और अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा दी गई थी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें