नोकिया के 4G फीचर सहित जानिए इस सप्ताह टेक वर्ल्ड की बड़ी खबरें

आ रहा है BlackBerry का फुल टच-स्क्रीन एंड्रॉयड स्मार्टफोन
ब्लैकबेरी की-वन के बाद कंपनी का एक और दमदार स्मार्टफोन BlackBerry Krypton Motion मार्केट में आने वाला है जो कि फुल टच-स्क्रीन होगा। साथ ही यह फोन एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। ब्लैकबेरी के फोन बनाने का लाइसेंस चीन की कंपनी टीसीएल के पास है। कंपनी ने कहा है कि फोन फुल टचस्क्रीन, अल्ट्रा सिक्योर, वाटरप्रूफ और डस्टप्रूफ होगा।

जियो फोन के बाद भारत आ रहा है नोकिया का 4जी फीचर फोन
HMD ग्लोबल ने नोकिया 3310 के 3जी वेरियंट के भारत में लॉन्चिंग को लेकर साफ कर दिया है कि 3जी वेरियंट भारत में लॉन्च नहीं होगा लेकिन भारतीय यूजर्स के लिए खुशखबरी यह है कि भारत में कंपनी भारत में 4जी फीचर फोन लाने की तैयारी कर रही है।

यह डिवाइस बिना इंटरनेट बातचीत को अनुवाद करके दूसरी भाषा में सुना सकती है
खास डिवाइस को चीन की Baidu नाम की कंपनी ने तैयार किया है। हालांकि कंपनी ने बाजार में इसकी उपलब्धता और कीमत की अभी जानकारी नहीं दी है। डिवाइस 80 देशों की भाषा को रियल टाइम में ट्रांसलेट करके सुना सकती है। जैसे- आप किसी दूसरे देश में गए हैं और सामने वाला इंसान अपनी भाषा में आपसे बात कर रहा है लेकिन आपको उसकी बात समझ में नहीं आ रही है तो यह डिवाइस उसकी बात को आपकी भाषा में अनुवाद करके सुना सकती है।