काम की खबर: एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स अक्सर करते हैं ये सात गलतियां

भारत में एंड्रॉयड स्मार्टफोन यूजर्स की संख्या आईफोन के मुकाबले बहुत ज्यादा है। आप में से अधिकतर लोग एंड्रॉयड फोन ही इस्तेमाल करते होंगे, लेकिन आप उन गलतियों पर शायद ही ध्यान देते होंगे जो अधिकतर एंड्रॉयड यूजर्स करते हैं। इस बात से आप भी वाकिफ होंगे कि एंड्रॉयड फोन अक्सर हैकर्स के निशाने पर होते हैं। मैलेवयर के अलावा भी एंड्रॉयड फोन में कई ऐसे एप्स होते हैं जो लोगों को विज्ञापन दिखाकर पैसे कमाते हैं। आज हम आपको 7 ऐसी गलतियों के बारे में बताएंगे जो एंड्रॉयड यूजर्स अक्सर करते हैं।

कमजोर पासवर्ड
एंड्रॉयड यूजर्स अक्सर अपने फोन में कमजोर पासवर्ड का इस्तेमाल करते हैं। एंड्रॉयड फोन में आजकल फिंगरप्रिंट के साथ फेस अनलॉक की सुविधा मिल रही है तो आपके लिए बेहतर है कि दोनों का इस्तेमाल करें। इसके अलावा कोशिश करें कि आपके फोन का पासवर्ड 4 अंकों का नहीं बल्कि अधिक का हो और मजबूत हो।

एंट्रीवायरस का इस्तेमाल नहीं
सभी को पता है कि एंड्रॉयड फोन में सबसे ज्यादा वायरस आते हैं लेकिन एंटी वायरस एप का इस्तेमाल बहुत ही कम लोग करते हैं। बाजार में पेड और फ्री दोनों तरह के एंटीवायरस एप मौजूद हैं तो कोशिश करें कि आपके फोन में कोई एक एंटीवायरस हो।