एक्सपर्ट की राय: AI आपकी नौकरी नहीं खाएगा लेकिन काम करने का तरीका जरूर बदलेगा
AI एक्सपर्ट का मानना है कि AI नौकरियों को तो पूरी तरह से खत्म नहीं करेगा लेकिन काम करने का तरीका जरूर बदल जाएगा, हालांकि यह भी सच है कि एआई की वजह से कुछ लोगों को नौकरी छोड़नी पड़ी है।

विस्तार
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब काफी स्मार्ट हो गया है। आपके सिर्फ इशारे पर AI वीडियो बना सकता है। आपकी कल्पना मात्र से AI एक सुंदर तस्वीर भी बना सकता है। AI को लेकर सबसे बड़ी चिंता यह है कि यह इंसानों की नौकरी खत्म कर देगा और उसकी जगह खुद ले लेगा, लेकिन AI एक्सपर्ट की राय इससे इतर है। AI एक्सपर्ट का मानना है कि AI नौकरियों को तो पूरी तरह से खत्म नहीं करेगा लेकिन काम करने का तरीका जरूर बदल जाएगा।
एक साल पहले जब चैटजीपीटी आया तो मार्केट में एक अलग तरह की अफरातफरी देखने को मिली। लगा कि अब सब खत्म होने वाला है। अब सिर्फ एआई को ही काम पर रखा जाएगा, इंसानों की अब कोई जरूरत नहीं है, लेकिन आज ऐसा प्रतीत हो रहा है कि कंपनियां अपने कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की बजाय उन्हें एआई का इस्तेमाल का तरीका बता रही हैं। कंपनियां चाहती हैं कि उनके कर्मचारी एआई को स्वीकार करें और इसकी मदद से काम करें, ताकि प्रोडक्टिविटी में इजाफा हो सके।
आज एक्सपर्ट का कहना है कि पहले के मुकाबले आज नौकरी अधिक सुरक्षित है, हालांकि इसके लिए कर्मचारियों को खुद को अपग्रेड करना होगा। कंपनियां एआई को अपनाना तो चाहती हैं लेकिन साथ उन कर्मचारियों को भी त्यागना नहीं चाहतीं जो एआई के साथ काम करने में सक्षम हैं।
- पार्ट टाइम जॉब: असिस्टेंट प्रोफेसर को लगा 21 लाख रुपये का चूना, आप भी फंस सकते हैं इस जाल में
- 6G Lab: देश की पहली 6जी प्रयोगशाला का उद्घाटन, दूरसंचार मंत्री बोले- भविष्य की तकनीक का हम करें नेतृत्व
- बिना नंबर सेव किए WhatsApp पर कैसे भेजें मैसेज
- WhatsApp Update: अब किसी को पता नहीं चलेगा आपका असली नाम, आ रहे कई सारे नए फीचर्स