Anthropic dispute: अमेरिका ने अपनी ही AI कंपनी एंथ्रोपिक को बताया खतरा, CEO बोले धमकियों से नहीं बदलेंगे नियम
Dario Amodei Statement:
अमेरिका में एआई नीति को लेकर बड़ा विवाद उभरा है। एंथ्रोपिक और अमेरिकी प्रशासन के बीच टकराव तब बढ़ गया जब डिपार्टमेंट ऑफ वॉर के प्रमुखपीट हेगसेथ ने कंपनी को नेशनल सिक्योरिटी के लिए सप्लाई-चेन रिस्क घोषित करने का निर्देश देने की बात कही। एंथ्रोपिक का कहना है कि उसने केवल दो अपवाद बड़े पर आपत्ति जताई है।

विस्तार
अमेरिका की अग्रणी एआई कंपनी एंथ्रोपिक और यूनाइटेड स्टेट डिपार्टमेंट ऑफ वॉर के बीच तनाव खुलकर सामने आ गया है। सीईओ डारियो अमोदेई ने विभाग की ओर कंपनी को सप्लाई चेन रिस्क घोषित करने की कोशिश को कानूनी रूप से असंगत बताया है। विवाद की जड़ दो मुद्दे हैं, बड़े पैमाने पर घरेलू निगरानी और पूर्ण स्वायत्त हथियार। पेंटागॉन चाहता हे कि कंपनी किसी भी वैधानिक उपयोग के लिए बिना शर्त सहमति दे। एंथ्रोपिक का कहना है कि वह राष्ट्रीय सुरक्षा का समर्थन करती है, लेकिन इन दो अपवादों पर समझौता नहीं करेगी।
मामला क्या है?
कंपनी ने स्पष्ट किया है कि वह अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए AI के सभी वैधानिक उपयोगों का समर्थन करती है, लेकिन दो सीमित अपवादों के साथ। पहला अमेरिकियों की बड़े पैमाने पर घरेलू निगरानी और दूसरा पूर्ण स्वायत्त हथियार, जहां मानव पूरी तरह निर्णय प्रक्रिया से बाहर हो। एंथ्रोपिक का दावा है कि इन दो अपवादों ने अब तक किसी भी सरकारी मिशन या सैन्य ऑपरेशन को प्रभावित नहीं किया है।
ये भी पढ़े: OpenAI की बड़ी डील: अमेजन और एनवीडिया के साथ मिलाया हाथ, क्या करोड़ों डॉलर निवेश से बदल जाएगी एआई की तस्वीर?
सप्लाई चेन रिस्क का विवाद
पीट हेगसेथ ने विभाग को निर्देश दिया है कि एंथ्रोपिक को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए सप्लाई चेन रिस्क घोषित किया जाए। ये लेबल आम तौर पर विदेशी विरोधी कंपनियों के लिए इस्तेमाल होता है। कंपनी का कहना है कि ऐसा कदम एतिहासिक रूप से अभूतपूर्व होगा। 10 USC 3252 के तहत यह नामकरण केवल रक्षा अनुबंधों तक सीमित हो सकता है, पूरे निजी सेक्टर पर नहीं और सेक्रेटरी के पास निजी ठेकेदारों को कंपनी के साथ व्यापार से रोकने का वैधानिक अधिकार नहीं है। एंथ्रोपिक ने इसे कानूनी रूप से असंगत बताते हुए कहा है कि यह कदम अमेरिकी कंपनियों के लिए खतरनाक मिसाल बन सकता है।
डिफेंस प्रोडक्शन एक्ट का दबाव
डिपार्टमेंट ने यह भी संकेत दिया है कि वह डिफेंस प्रोडक्शन एक्ट का सहारा लेकर कंपनी पर सेफगार्ड हटाने का दबाव बना सकता है। एंथ्रोपिक का तर्क है कि एक ओर डिपार्टमेंट उसे सुरक्षा जोखिम कह रहा है और दूसरी ओर उसकी तकनीक को राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए अनिवार्य भी बता रहा है। कंपनी के अनुसार ये आंतरिक रूप से विरोधाभासी रुख है।
डारियो अमोदेई का आधिकारिक बयान
अमोदेई ने डिपार्टमेंट ऑफ वॉर (DOW) के साथ अपनी चर्चाओं को सार्वजनिक करते हुए कहा कि मैं गहराई से मानता हूं कि एआई का उपयोग संयुक्त राज्य अमेरिका और अन्य लोकतंत्रों की रक्षा करने के लिए अस्तित्वगत महत्व का है। क्लॉड (Claude) पहले से ही इंटेलिजेंस एनालिसिस, साइबर ऑपरेशन्स और ऑपरेशनल प्लानिंग जैसे मिशन-क्रिटिकल कामों के लिए तैनात है। हमने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी (CCP) से जुड़े करोड़ों डॉलर के राजस्व को सिर्फ इसलिए छोड़ दिया ताकि अमेरिकी तकनीक सुरक्षित रहे। लेकिन, दो ऐसे मामले हैं जिन पर हम कभी समझौता नहीं करेंगे:
बड़े पैमाने पर घरेलू निगरानी:
अमेरिकियों की गतिविधियों और वेब ब्राउजिंग का डेटा इकट्ठा करना लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है। शक्तिशाली एआई इस बिखरे हुए डेटा को जोड़कर किसी के भी जीवन की व्यापक तस्वीर पेश कर सकता है, जो मौलिक स्वतंत्रताओं के लिए खतरा है।पूर्ण स्वायत्त हथियार:आज के एआई सिस्टम इतने विश्वसनीय नहीं हैं कि उन्हें इंसानों को लूप से बाहर रखकर लक्ष्यों पर हमला करने की स्वायत्तता दी जाए। हम ऐसा उत्पाद नहीं देंगे जो अमेरिकी योद्धाओं को जोखिम में डाले।
ये भी पढ़े: फ्रांस में बड़ा साइबर अटैक: 12 लाख बैंक खातों का डेटा लीक, जानिए कैसे हुई इतनी बड़ी सेंधमारी?
हम रिस्क हैं या जरूरत?
एंथ्रोपिक ने सरकार की ओर से दी जा रही धमकियों के विरोधाभास पर भी सवाल उठाए। अमोदेई ने कहा कि:
विवादास्पद लेबल:
हमें सप्लाई-चेन रिस्क घोषित करना, एक ऐसा लेबल जो ऐतिहासिक रूप से केवल विदेशी दुश्मनों के लिए इस्तेमाल होता है। कानूनी रूप से असंगत है।विरोधाभासी धमकियां:सरकार एक तरफ हमें सुरक्षा जोखिम बताती है, और दूसरी तरफ डिफेंस प्रोडक्शन एक्ट (Defense Production Act) का हवाला देकर हमें सेफगार्ड्स हटाने के लिए मजबूर करती है। अगर हम खतरा हैं, तो हमारी तकनीक इतनी आवश्यक कैसे हो गई?
पीट हेगसेथ ने एक्स पर क्या लिखा?
इससे पहले, पीट हेगसेथ ने एंथ्रोपिक को अहंकार और विश्वासघात का मास्टर क्लास बताया। उन्होंने एक्स (X) पर लिखा कि अमेरिकी सेना को गणतंत्र की रक्षा के लिए एआई मॉडलों तक पूर्ण और अप्रतिबंधित पहुंच होनी चाहिए। हेगसेथ के अनुसार, एंथ्रोपिक सिलिकॉन वैली की विचारधारा को अमेरिकी जीवन से ऊपर रख रही है। उन्होंने निर्देश दिया कि कोई भी सरकारी ठेकेदार अब एंथ्रोपिक के साथ व्यापार नहीं कर सकेगा, हालांकि सेवाओं को शिफ्ट करने के लिए 6 महीने का समय दिया गया है।