OpenAI की बड़ी डील: अमेजन और एनवीडिया के साथ मिलाया हाथ, क्या करोड़ों डॉलर निवेश से बदल जाएगी एआई की तस्वीर?
OpenAI funding 110 billion:
चैटजीपीटी बनाने वाली ओपनएआई ने टेक इतिहास की सबसे बड़ी प्राइवेट फंडिंग डील्स में से एक हासिल की है। अमेजन, एनवीडिया और सॉफ्टबैंक ने मिलकर USD110 बिलियन का निवेश किया है, जिससे कंपनी की प्री-मनी वैल्यूएशन USD730 बिलियन पहुंच गई। जानें इसके बारे में विस्तार से.....

विस्तार
टेक्नोलॉजी की दुनिया में शुक्रवार को ओपनएआई ने USD110 बिलियन की फंडिंग जुटाई ली है। कंपनी के को-फाउंडर और सीईओ सैम ऑल्टमैन ने बताया कि अमेजन ने USD50 बिलियन, एनवीडिया ने USD30 बिलियन और सॉफ्टबैंक ने USD30 बिलियन का कमिटमेंट किया है। इस निवेश के बाद ओपनएआई की प्री-मनी वैल्यूएशन USD730 बिलियन आंकी गई है, जिससे यह दुनिया की सबसे मूल्यवान टेक कंपनियों में शामिल हो गई है।
अमेजन ने कितना निवेश किया?
अमेजन शुरुआती तौर पर USD15 बिलियन का निवेश करेगा, जबकि बाकी USD35 बिलियन पहले से तय शर्तों के अनुसार चरणों में डाले जाएंगे। इस मल्टीईयर साझेदारी के तहत अमेजन वेब सर्विस (AWS) फ्रंटियर एआई के लिए एक्सक्लूसिव थर्ड-पार्टी क्लाउड डिस्ट्रीब्यूशन प्रोवाइडर की भूमिका निभाएगा। दोनों कंपनियां का लक्ष्य अपनी मौजूदा USD38 बिलियन की डील को आठ वर्षों में बढ़ाकर USD100 बिलियन तक ले जाना है। इसके अलावा अमेजन के कस्टमर-फेसिंग एप्लिकेशन के लिए कस्टम एआई मॉडल विकसित किए जाएंगे। ये कदम विश्व में बढ़ती एआई इंफ्रास्ट्रक्चर की मांग को देखते हुए रणनीतिक माना जा रहा है।
ये भी पढ़े: Anand Mahindra: AI से खत्म होंगी नौकरियां? आनंद महिंद्रा का पोस्ट हुआ वायरल, बोले- डर नहीं, बदलाव का वक्त है
एनवीडियो और एआई हार्डवेयर की क्या भूमिका रही?
एनवीडिया पहले से एआई चिप्स और जीपीयू के बाजार में आगे रहा है। ऐसे में ओपनएआई के साथ इसकी साझेदारी बढ़ने से हाई-परफॉर्मेंस एआई मॉडल ट्रेनिंग को रफ्तार मिलेगी। साथ ही डेटा सेंटर क्षमता में विस्तार और अगली पीढ़ी के फ्रंटियर मॉडल्स के विकास में भी तेजी आने की उम्मीद है। मजबूत हार्डवेयर सपोर्ट एआई के स्केल और स्पीड दोनों को प्रभावित करता है।
चैटजीपीटी का यूजर बेस?
सैम ऑल्टमैन के अनुसार, चैटजीपीटी के 900 मिलियन से अधिक वीकली एक्टिव यूजर है और 50 मिलियन से ज्यादा कंज्यूमर सब्सक्राइबर हैं। इन आंकड़े दर्शाते हैँ कि एआई अब केवल रिसर्च लैब तक सीमित नहीं है, बल्कि आम लोगों और बिजनेस के रोजमर्रा के कामकाज का हिस्सा बन चुका है।
ये भी पढ़े: AI Apps: चैटजीपीटी बना दुनिया का दूसरा सबसे ज्यादा डाउनलोड किया जाने वाला एप, ग्लोबल मोबाइल रिपोर्ट में खुलासा
माइक्रोसॉफ्ट का क्या होगा?
अक्सर लोग सोच रहे हैं कि क्या माइक्रोसॉफ्ट पीछे छूट गया? ऐसे में ओपनएआई ने साफ किया है कि माइक्रोसॉफ्ट के साथ उनके रिश्ते में कोई बदलाव नहीं होगा। 2019 से चली आ रही उनकी पार्टनरशिप पहले की तरह ही मजबूत रहेगी। यह एक तरह का मल्टी-क्लाउड स्ट्रैटेजी जैसा है जहां ओपनएआई हर बड़े प्लेयर के साथ अपनी पहुंच बना रहा है। इसीलिए कंपनी ने स्पष्ट किया है कि नई फंडिंग या नए निवेशकों के आने से माइक्रोसॉफ्ट के साथ मौजूदा समझौतों की शर्तों में कोई बदलाव नहीं होगा। टेक दिग्गज इसका मतलब मानते हैं कि ओपनएआई मल्टी-पार्टनर रणनीति अपना रहा है, लेकिन अपने पुराने और अहम सहयोग को मजबूत बनाए रखेगा।
AI का नया चरण
सैम ऑल्टमैन के अनुसार, एआई अब रिसर्च फेज से आगे बढ़कर डेल यूज फेज में प्रवेश कर चुका है। आने वाल समय में प्रतिस्पर्धा इस बात पर निर्भर करेगी कि कौन कंपनी सबसे तेजी से इंफ्रास्ट्रक्चर स्केल कर पाती है, कौन भरोसेमंद और उपयोगी एआई प्रोडक्ट बना पाती है और कौन जिम्मेदारी से एजीआई को विकसित कर पाती है ताकि उसका लाभ पूरी मानवता तक पहुंच सके।