Elon Musk: Twitter के इस वायरल एप पर है एलन मस्क की नजर, किसी भी वक्त हो सकता है सौदा

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 14 Jan 2025 11:17 AM IST
सार

TikTok का भविष्य और 19 जनवरी की समय सीमा: TikTok का भविष्य अब 19 जनवरी की समय सीमा पर टिका है। ByteDance को या तो अपने अमेरिकी संचालन को बेचना होगा या देश में सेवाएं बंद करनी होंगी।

विज्ञापन
Elon Musk to buy TikTok US TikTok says reports of sale are pure fiction
elon musk tiktok - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    एलन मस्क की नजर अब चाइनीज शॉर्ट वीडियो एप TikTok पर है। TikTok के अमेरिकी संचालन के भविष्य को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। खबरें हैं कि एलन मस्क संभावित खरीदार हो सकते हैं, लेकिन TikTok ने इन दावों को सिरे से खारिज कर दिया है और इसे "पूरी तरह काल्पनिक" करार दिया है।

    सोमवार को ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट में बताया गया कि चीनी अधिकारी TikTok के अमेरिकी हिस्से को एलन मस्क को बेचने पर प्रारंभिक चर्चा कर रहे हैं। यह स्थिति तब आएगी जब TikTok को अमेरिका में संभावित बैन का सामना करना पड़े। इस प्रस्ताव के तहत, मस्क का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' TikTok के संचालन को अपने नियंत्रण में ले सकता है। अमेरिका में TikTok के 17 करोड़ यूजर्स को 'X' के व्यापक विज्ञापन ढांचे के साथ जोड़ा जा सकता है। इस सौदे की अनुमानित कीमत 40 से 50 अरब डॉलर तक हो सकती है।

    विज्ञापन

    अमेरिका में TikTok की मूल कंपनी ByteDance और चीनी सरकार के साथ उसके संबंधों को लेकर राष्ट्रीय सुरक्षा की चिंताएं बढ़ रही हैं। ByteDance में चीनी सरकार की "गोल्डन शेयर" संरचना है, जो बीजिंग को महत्वपूर्ण प्रभाव देती है। अमेरिकी सांसदों का मानना है कि यह संरचना डेटा गोपनीयता और सुरक्षा के लिए खतरा है। यही कारण है कि TikTok को बेचने या पूरे देश में प्रतिबंध लगाने की मांग बढ़ रही है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें