pTron tangent lite Review: 500 रुपये की रेंज में एक बेस्ट वायरलेस नेकबैंड?

प्रदीप पाण्डेय
Mon, 16 Nov 2020 01:55 PM IST
विज्ञापन
ptron tangent lite Review Best neckband under 500 in India
ptron tangent lite review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    घरेलू कंपनी pTron ऑडियो एसेसरीज मार्केट में काफी तेजी से अपने पांव पसार रही है। भारतीय ऑडियो सिग्मेंट में pTron की पकड़ काफी मजबूत हो गई है। यह भी बात सच है कि कंपनी बजट में अच्छे प्रोडक्ट पेश करती है। अपने इस पोर्टफोलियो का विस्तार करते हुए पीट्रोन ने हाल ही में ptron tangent lite को लॉन्च किया है। ptron tangent lite एक हाई-फाई स्पोर्ट्स वायरलेस नेकबैंड है जिसकी बैटरी लाइफ को लेकर छह घंटे के बैकअप का दावा किया है, जबकि इस नेकबैंड का स्टैंडबाय टाइम 200 घंटे का है। अमेजन पर 519 रुपये में मिलने वाले इस ptron tangent lite को हमने 20 दिनों तक इस्तेमाल किया है। आइए रिव्यू में देखते हैं कैसा है यह किफायती वायरलेस नेकबैंड?

    ptron tangent lite review
    ptron tangent lite review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    ptron tangent lite Review: स्पेसिफिकेशन

    पीट्रोन के इस नेकबैंड में 125mAh की ली-पॉलिमर बैटरी दी गई है जिसे लेकर लगातार छह घंटे के बैकअप का दावा किया गया है। इस वायरलेस नेकबैंड में हाई-फाई साउंड, हाई बास और मैग्नेटिक ईयरबड्स दिए गए हैं। कॉलिंग और म्यूजिक कंट्रोल के लिए इसमें तीन बटन भी दिए गए हैं। बेहतर कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.0 है। साथ ही इसमें पैसिव न्वाइज कैंसिलेशन है। कॉलिंग के लिए इसमें एचडी माइक है। ptron tangent lite में 10एमएम का डायनेमिक ड्राइवर है। चार्जिंग के लिए इसमें माइक्रो यूएसबी पोर्ट मिलेगा और यह एक साल की वारंटी के साथ आता है।

    ptron tangent lite review
    ptron tangent lite review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    ptron tangent lite Review: डिजाइन और कंफर्ट

    डिजाइन के मामले में पीट्रोन का यह नेकबैंड बढ़िया है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इसके वायर राउंड की बजाय फ्लैट या यूं कहें तो चिपटे हुए हैं। ऐसे में वायर आपस में उलझते नहीं हैं। नेकबैंड की फिटिंग अच्छी है। ऐसे में आप वॉक कर रहे हों या दौड़ रहे हों, आपको परेशानी नहीं होगी। बड्स कान से गिरते नहीं हैं। इस नेकबैंड पर सिलिकॉन की कोटिंग तो नहीं है लेकिन फिनिशिंग और ग्रिपिंग अच्छी है। दोनों बड्स के साथ मैग्नेट मिलता है। इसमें तीन बटन दिए गए हैं जो कि वॉल्यूम और पावर बटन हैं। मिडनाइट ब्लैक, फ्रेश ग्रीन, वाइन रेड और वाइब्रेंट येल्लो कलर वेरियंट में खरीदा जा सकता है। यह नेकबैंड स्वेट प्रूफ भी है यानी पसीने से इसे नुकसान नहीं पहुंचेगा। तो कुल मिलाकर कहें तो डिजाइन को लेकर हमें कोई शिकायत नहीं है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें