iPhone 12 First Impressions: नए आईफोन में क्या है खास?

प्रदीप पाण्डेय
Thu, 05 Nov 2020 07:43 PM IST
सार

शुरुआती कीमत 79,900 रुपयेपांच कलर वेरियंट में मिलेगा आईफोन 1217 घंटे का है बैटरी बैकअप

विज्ञापन
iPhone 12 First Impressions price in India and specifications
iPhone 12 First Impressions - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    एपल का कोई इवेंट हो और उसका इंतजार पूरी दुनिया ना करे। ऐसे संभव नहीं है। इस साल का एपल इवेंट भी काफी चर्चित रहा है। एपल ने iPhone 12 सीरीज के तहत चार आईफोन पेश किए हैं जिनमें iPhone 12 mini, iPhone 12, iPhone 12 Pro और iPhone 12 Pro Max शामिल हैं। सभी फोन 5जी का सपोर्ट दिया गया है। इसमें से आईफोन 12 मिनी सबसे सस्ता और छोटा फोन है। इनमें से iPhone 12 आज हमारे पास है। आइए देखते हैं पहली नजर में कैसा यह फोन?

    iPhone 12 की कीमत

    iPhone 12 के 64 जीबी की कीमत 79,900 रुपये, 128 जीबी की 84,900 रुपये और 256 जीबी की 94,900 रुपये है। iPhone 12 ब्लैक, ब्लू, ग्रीन, प्रोडक्ट (रेड) और व्हाइट कलर वेरियंट में खरीदा जा सकता है।

    विज्ञापन
    iPhone 12 First Impressions: नए आईफोन में क्या है खास?

    iPhone 12 की डिजाइन और डिस्प्ले

    आईफोन 12 की डिजाइन की पहली झलक आपको बॉक्स के साथ देखने को मिलेगी। आईफोन 12 का बॉक्स आईफोन 11 के मुकाबले आधा है। आठ साल पुराने iPhone 5 की याद दिलाती है। iPhone 12 के किनारे कर्व्ड नहीं, बल्कि फ्लैट हैं। सीधे शब्दों में कहें तो फोन के किनारे 90 डिग्री पर हैं, हालांकि इस डिजाइन को लेकर चीन में कुछ यूजर्स ने हाथ के कटने की शिकायत की है लेकिन हमें इस प्रकार की किसी दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ रहा है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    iPhone 12 First Impressions: नए आईफोन में क्या है खास?

    फोन के किनारे एल्यूमीनियम के हैं और बैक और फ्रंट पैनल ग्लास के हैं। कंपनी ने इस बार डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए सबसे मजबूत ग्लास सेरेमिक शिल्ड का इस्तेमाल किया है जो कि पहले के मुकाबले काफी मजबूत है। अचानक से फोन पॉकेट से गिर जाने पर नहीं टूटेगा।

    iPhone 12 First Impressions: नए आईफोन में क्या है खास?

    आईफोन 12 महज 7.4एमएम पतला है और इसका वजन 162 ग्राम है। बता दें कि आईफोन XR का वजन 192 ग्राम है। ऐसे में आईफोन 12 को हल्का और पतला फोन कहा जाएगा। आईफोन 12 में 6.1 इंच की OLED सुपर रेटिना एक्सडीआर डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1170x2532 पिक्सल है, हालांकि इसमें आपको 120Hz का रिफ्रेश रेट नहीं मिलता है।

    iPhone 12 First Impressions: नए आईफोन में क्या है खास?

    डिस्प्ले पर सेरेमिक शिल्ड का प्रोटेक्शन है। डिस्प्ले की ब्राइटनेस 1200 निट्स है। फोन को आईपी 68 की रेटिंग मिली है। ऐसे में यह फोन 33 मीटर पानी में डूबने के बाद भी खराब नहीं होगा। पोर्ट और बटन तो लेकर पहले के मुकाबले कोई बदलाव नहीं किए गए हैं। कैमरे की डिजाइन भी आईफोन 11 जैसी है। डिस्प्ले में आईफोन 11 जैसा ही नॉच है।

    iPhone 12 First Impressions: नए आईफोन में क्या है खास?

    iPhone 12 का हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर

    iPhone 12 में नया A14 बायोनिक प्रोसेसर है जिसेल लेकर एपल का दावा है कि यह दुनिया का सबसे तेज मोबाइल प्रोसेसर है। इस चिपसेट के साथ वीडियो शूटिंग में डॉल्बी विजन का सपोर्ट मिलता है जो कि आमतौर पर किसी कैमरे में नहीं मिलता है। फोन में आईओएस 14 और 256 जीबी की स्टोरेज दी गई है। फोन के साथ हेडफोन जैक, बॉक्स में चार्जिंग एडाप्टर और कवर नहीं मिलते हैं। आईफोन 12 में 5जी का सपोर्ट है।

    iPhone 12 First Impressions: नए आईफोन में क्या है खास?

    iPhone 12 का कैमरा

    iPhone 12 में 12 मेगापिक्सल का डुअल रियर कैमरा सेटअप है जिसमें एक लेंस वाइड एंगल और दूसरा अल्ट्रा वाइड है। दोनों लेंस का अपर्चर क्रमशः f/1.6 और f/2.4 है। फोन के कैमरे के साथ LiDAR का भी सपोर्ट है जो कि खासतौर पर लो लाइट और नाइट फोटोग्राफी के लिए है। रियर और फ्रंट दोनों कैमरे के साथ 4के वीडियो रिकॉर्डिंग मिलती है। रियर के साथ 5एक्स जूम मिलता है। फ्रंट कैमरा भी 12 मेगापिक्सल का ही है। रियर और फ्रंट दोनों कैमरे के साथ ऑटो नाइट मोड मिलता है।

    iPhone 12 First Impressions: नए आईफोन में क्या है खास?

    iPhone 12 की बैटरी और कनेक्टिविटी

    iPhone 12 की बैटरी क्षमता के बारे में किसी को जानकारी नहीं है, लेकिन इसकी बैटरी लाइफ को लेकर 17 घंटे के वीडियो प्लेबैक का दावा है। फोन में वायरलेस चार्जिंग MagSafe का सपोर्ट है। मैगसेफ भी एक वायरलेस चार्जर है जो फोन के बैक में मैग्नेट के जरिए अटैच होता है।

    इस फोन के रिव्यू के साथ हम जल्द ही आपसे मिलेंगे। तब तक आप जुड़े रहिए amarujala.com के साथ

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें