सरकार ने बंद किए 11.44 लाख पैन कार्ड, ऐसे जानें अपने पैन कार्ड का हाल
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने 11.44 लाख पैन कार्ड को ब्लॉक कर दिया है। इनमें से कई पैन कार्ड डिएक्टिव भी किए गए हैं। ब्लॉक किए गए पैन कार्ड में उन लोगों के कार्ड शामिल हैं जिनके पास एक से अधिक पैन कार्ड हैं। ऐसे में अगर आप भी अपने पैन कार्ड की स्थिति जानना चाहते हैं तो इन तीन स्टेप में आप चेक कर सकते हैं।

सबसे पहले अपने फोन के ब्राउजर में इस लिंक को टाइम करें incometaxindiaefiling.gov.in। अब आपके सामने इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की साइट खुल जाएगी। यहां आपको लेफ्ट साइड में कई सारे ऑप्शन दिखेंगे। जैसा कि फोटो में दिख रहे हैं।

सामने दिख रहे ऑप्शन में से नीचे से चौथे नंबर पर दिख रहे Know Your PAN का विकल्प चुनें। अब आपके सामने एक विंडो खुलेगी जिसमें आपका नाम, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर जैसी जानकारियां मांगी जाएंगी। पैन कार्ड पर दी गई जानकारी ही भरें।
विज्ञापन