4G डाउनलोडिंग स्पीड में इस बार भी जियो टॉप पर, एयरटेल सबसे पीछे

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Thu, 03 Aug 2017 12:32 PM IST
विज्ञापन
Reliance Jio again top in 4G Download Speed, says TRAI Speed Report
Jio

    रिलायंस जियो यूजर्स को जून महीने में भी शानदार डाउनलोडिंग स्पीड मिली है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) की नई रिपोर्ट के मुताबिक जून 2017 में भी रिलायंस जियो की 4जी डाउनलोडिंग स्पीड सबसे ज्यादा 18.654 Mbps रही है। बता दें कि यह लगातार 6ठा मौका है जब ट्राई की स्पीड टेस्ट में जियो ने बाजी मारी है।

    myspeed.trai.gov.in की रिपोर्ट के मुताबिक जियो की डाउनलोडिंग स्पीड जून 2017 में 18.654 Mbps रही, हालांकि जून में जियो की स्पीड मई से कम ही रही। मई में जिोय की डाउनलोडिंग स्पीड 18.809 Mbps थी।

    विज्ञापन
    4G डाउनलोडिंग स्पीड में इस बार भी जियो टॉप पर, एयरटेल सबसे पीछे

    वहीं इस बार भी वोडाफोन 12.41 एमबीपीएस की स्पीड के साथ दूसरे नंबर पर, आइडिया 11.02 एमबीपीएस की स्पीड के साथ तीसरे नंबर पर और एयरटेल 9 एमबीपीएस की 4जी डाउनलोडिंग स्पीड के साथ आखिरी पायदान पर है। बता दें कि जियो की सबसे ज्यादा डाउनलोडिंग स्पीड अप्रैल में थी। अप्रैल में जियो की स्पीड 19.12 Mbps थी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    वहीं जून महीने में एवरेड 3G डाउनलोडिंग स्पीड की बात करें तो इसमें वोडाफोन 5.7 एमबीपीएस के साथ पहले नंबर पर, एयरटेल 3.6 एमबीपीएस के साथ दूसरे नंबर पर, आइडिया 3.3 एमबीपीएस के साथ तीसरे नंबर पर, एयरसेल 2.4 एमबीपीएस के साथ चौथे नंबर पर और बीएसएनएल 1.7 एमबीपीएस की स्पीड के साथ पांचवें नंबर पर है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें