काम की बात: बगल में बैठा शख्स भी नहीं पढ़ पाएगा आपके व्हाट्सएप के 'सीक्रेट' मैसेज, बस अपनाना होगा ये आसान तरीका

सोनू शर्मा
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसोनू शर्मा
Sun, 31 Oct 2021 03:36 PM IST
विज्ञापन
WhatsApp Tips and Tricks how to hide personal chats of whatsapp from someone who sitting beside
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

    व्हाट्सएप का इस्तेमाल तो आप करते ही होंगे। आज के समय में ऐसे बहुत कम ही लोग होंगे, जो व्हाट्सएप नहीं चलाते होंगे। यह काफी उपयोगी एप है, जिसका इस्तेमाल दुनियाभर के करोड़ों लोग करते हैं। चाहे किसी से मैसेज से बात करनी हो या किसी को फोटो और वीडियो भेजने हों, व्हाट्सएप आज के समय में इन सबके लिए सबसे बेहतरीन जरिया बन गया है। पहले लोग इन सबके लिए ज्यादातर फेसबुक का इस्तेमाल करते थे, लेकिन अब व्हाट्सएप छाया हुआ है। वैसे तो व्हाट्सएप के कई फीचर्स हैं, जो बेहद ही शानदार हैं, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि हम व्हाट्सएप पर मैसेज के जरिये किसी से बात कर रहे होते हैं और हम चाहते हैं कि हमारी चैट को कोई नहीं पढ़े, यहां तक कि बगल में बैठा आदमी भी, तो इसके लिए क्या किया जा सकता है?आइए जानते हैं इसके बारे में...

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

    अगर आप अपनी चैट को प्राइवेट रखना चाहते हैं, जिसे आपके बगल में बैठा आदमी भी न पढ़ पाए, तो इसके लिए आप एक एप की मदद ले सकते हैं, जिसका नाम MaskChat- Hide WhatsApp Chat है।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

    इस एप की खासियत ये है कि यह आपकी स्क्रीन के ऊपर एक वर्चुअल पर्दा लगा देता है, जिससे आपके पास बैठकर तांक-झांक करने वाला व्यक्ति भी आपकी चैट को आसानी से पढ़ नहीं पाएगा। अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन में इस एप को आप गूगल प्ले स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें