1.60 लाख के फ्लैगशिप फोन की कीमत हजारों रुपये हुई कम: आईफोन 17 प्रो को देता है टक्कर, क्या खरीदने बेहतर मौका?

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Fri, 11 Sep 2026 02:24 PM IST
सार

सैमसंग ने भारत में गैलेक्सी एस26 और एस26 अल्ट्रा को सर्टिफाइड री-न्यूड प्रोग्राम में शामिल कर दिया है। कंपनी की जांच और रिन्यूफिकेशन प्रक्रिया से गुजरने के बाद ये फोन कम कीमत में मिलेंगे। फोन की कीमत 74,799 रुपये से शुरू है और एक साल की वारंटी भी मिलेगी।

विज्ञापन
samsung galaxy s26 s26 ultra certified renewed plan launched in india price features specifications
सैमसंग के नए जैसे फोन्स सस्ते में खरीदने का मौका - फोटो : सैमसंग

    प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने का मन है, लेकिन कीमत देखकर कदम पीछे खींच रहे हैं? सैमसंग ने ऐसे ग्राहकों के लिए एक नया विकल्प पेश किया है। कंपनी ने गैलेक्सी एस26 और गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा को भारत में अपने सर्टिफाइड रीन्यूड प्रोग्राम के तहत उपलब्ध करा दिया है। इन फोन को नई जैसी स्थिति में कम कीमत पर खरीदा जा सकता है। बता दें कि सैमसंग के ये फोन्स मार्केट में आईफोन 17 प्रो और 17 प्रो मैक्स को कड़ी टक्कर देते हैं।क्या है सर्टिफाइड रीन्यूड प्रोग्राम?

    • सैमसंग के मुताबिक, रीन्यूड फोन को ग्राहकों तक पहुंचाने से पहले कंपनी की प्रमाणित प्रक्रिया से गुजारा जाता है। इसमें फोन की जांच, सफाई, मरम्मत और टेस्टिंग शामिल है। कंपनी का दावा है कि इस प्रक्रिया के बाद डिवाइस उसकी गुणवत्ता, प्रदर्शन और भरोसे से जुड़े मानकों पर खरे उतरते हैं।
    • इन स्मार्टफोन को बिक्री से पहले पूरी तरह रीसेट भी किया जाता है, ताकि पुराने उपयोगकर्ता का निजी डेटा उसमें मौजूद न रहे। इसके साथ फोन को लेटेस्ट सॉफ्टवेयर पर अपडेट किया जाता है।
    Samsung Galaxy S26 Ultra
    Samsung Galaxy S26 Ultra - फोटो : Samsung

    बैटरी और खराब हिस्सों का भी रखा जाता है ध्यान

    • सैमसंग का कहना है कि सर्टिफाइड रीन्यूड गैलेक्सी एस26 सीरीज में प्रमाणित बैटरी दी जाती है। अगर किसी फोन के किसी हिस्से को बदलने की जरूरत होती है, तो कंपनी के मुताबिक उसमें असली सैमसंग पार्ट्स का इस्तेमाल किया जाता है।
    • यानी ग्राहकों को इस्तेमाल किया हुआ फोन सामान्य तरीके से नहीं, बल्कि कंपनी की जांच और नवीनीकरण प्रक्रिया से गुजरने के बाद मिलता है।
    इस प्लान के तहत सस्ता मिलेगा फोन
    इस प्लान के तहत सस्ता मिलेगा फोन - फोटो : samsung

    कितनी है कीमत?

    सर्टिफाइड रीन्यूड गैलेक्सी एस26 की कीमत 74,799 रुपये से शुरू होती है। वहीं गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा के लिए ग्राहकों को कम से कम 1,18,999 रुपये खर्च करने होंगे।

    गैलेक्सी एस26

    रैम/स्टोरेजलॉन्च कीमतमौजूदा कीमतरी-न्यूड कीमत
    12 जीबी/256 जीबी87,999 रुपये79,999 रुपये74,799 रुपये
    12 जीबी/512 जीबी1,07,999 रुपये99,999 रुपये91,799 रुपये

    गैलेक्सी एस26 अल्ट्रा

    रैम/स्टोरेजलॉन्च कीमतमौजूदा कीमतरी-न्यूड कीमत
    12 जीबी/256 जीबी1,39,999 रुपये1,30,999 रुपये1,18,999 रुपये
    12 जीबी/512 जीबी1,59,999 रुपये1,50,999 रुपये1,35,999 रुपये
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें