Jio Plan: जियो ने एक साथ लॉन्च किए पांच नए प्लान, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

रिलायंस जियो ने दुनिया के सबसे सस्ते 4जी स्मार्टफोन की बिक्री शुरू होने से ठीक पहले अपने ग्राहकों के लिए पांच नए प्री-पेड प्लान पेश किए हैं। रिलायंस जियो के नए प्री-पेड प्लान की शुरुआती कीमत 499 रुपये है। Jio ने इस प्लान को खासतौर पर उन ग्राहकों के लिए लॉन्च किया है जो अपने प्री-पेड प्लान की कीमत में ही ओटीटी एप्स का सब्सक्रिप्शन चाहते हैं। Jio के ये सभी प्लान एक साल के लिए Disney+ Hotstar के सब्सक्रिप्शन के साथ आते हैं। जियो के इन प्लान को अभी तक कंपनी की वेबसाइट पर लिस्ट नहीं किया गया है, लेकिन एक सितंबर से ये प्लान उपलब्ध हो जाएंगे। आइए जानते हैं जियो के इन प्लान्स के बारे में...

499 रुपये का प्लान
जियो के इस नए 499 रुपये वाले प्लान के साथ एक महीने (28 दिन) की वैधता मिलेगी। इसमें हर रोज 3 जीबी डाटा मिलेगा। इसके अलावा इस प्लान के साथ सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, मैसेजिंग के अलावा एक साल के लिए डिज्नी+हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मिलेगा।

666 रुपये का प्लान
जियो के इस प्लान में भी एक साल के लिए डिज्नी+हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इस प्लान की वैधता 56 दिनों की है और इसमें हर रोज 2 जीबी डाटा मिलेगा। इस प्लान में भी अनलिमिटेड कॉलिंग और मैसेजिंग की सुविधा है।