झटका: Realme के ये पांच स्मार्टफोन हुए महंगे, 1500 रुपये तक बढ़ीं कीमतें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 31 Aug 2021 12:16 PM IST
विज्ञापन
Realme 8 Realme 8 5G Realme C11 2021 Realme C21 Realme C25s Price in India Increased all details here
realme smartphone - फोटो : amarujala

    रियलमी इंडिया ने एक बार फिर चुपके से ग्राहकों को झटका देते हुए अपने पांच स्मार्टफोन की कीमतों में एक साथ इजाफा कर दिया है। Realme 8, Realme 8 5G, Realme C11 (2021), Realme C21 और Realme C25s भारतीय बाजार में महंगे हो गए हैं। इन स्मार्टफोन की कीमतों में 1,500 रुपये तक का इजाफा हुआ है। अब ऑफलाइन और ऑनलाइन सभी प्लेटफॉर्म से इन फोन को नई कीमतों के साथ ही खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं इन फोन की नई कीमतें...

    realme 8
    realme 8 - फोटो : amarujala

    Realme 8 की कीमत

    Realme 8 के 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की कीमत अब 15,999 रुपये हो गई है जो कि पहले 14,499 रुपये थी। वहीं 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 15,499 रुपये की जगह 16,999 रुपये हो गई है और 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज को अब 17,999 रुपये में खरीदना होगा जो कि पहले 16,499 रुपये में बिक रहा था।

    Realme 8 5G
    Realme 8 5G - फोटो : अमर उजाला

    Realme 8 5G की कीमत

    Realme 8 5G की शुरुआती कीमत पहले 13,999 रुपये थी जो कि अब 15,499 रुपये हो गई है। यह कीमत 4 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज की है। वहीं 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज की कीमत अब 16,499 रुपये हो गई है जो कि पहले 14,999 रुपये थी।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें