जरूरी बात: LCD, OLED, LED और QLED में क्या फर्क है, टीवी खरीदने से पहले जरूर जानें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 11 Oct 2023 12:44 PM IST
Diffrence between LCD LED OLED and QLED TVs know details in hindi before buying smart tv
LCD, OLED, LED और QLED - फोटो : अमर उजाला

    तमाम ई-कॉमर्स साइट पर फेस्टिव सेल चल रही हैं। इस सेल में लोगों ने खूब टीवी खरीदे हैं। टीवी की अधिक बिक्री का बड़ा कारण यह है कि अब यह काफी सस्ता हो गया है। टीवी की कीमत फोन से भी कम हो गई है। 43 इंच का टीवी भी अब 15-20 हजार रुपये में मिल जा रहा है। बाजार में इस वक्त कई तरह के टीवी हैं जिनमें LCD, OLED, LED और QLED शामिल हैं। यदि आप भी टीवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको LCD, OLED, LED और QLED के बारे में पता होना चाहिए। आइए इन चारों पैनल में अंतर जानते हैं....

    LCD
    LCD - फोटो : xenarc

    LCD क्या है?

    LCD का मतलब लिक्विड क्रिस्टल डिस्प्ले से है। एलसीडी पैनल में ग्लास और प्लास्टिक के बीच में लिक्विड क्रिस्टल होता है। इलेक्ट्रिक करेंट मिलने के बाद इन क्रिस्टल में बदलाव होता है जिसके बाद आप स्क्रीन पर कुछ भी देख पाते हैं। एलसीडी पैनल के पीछे एक बैकलाइट (फ्लोरोसेंट लैंप) होती है जिसकी वजह से स्क्रीन पर लाइट मिलती है और स्क्रीन नजदर आती है। LCD पैनल कैमरे के शटर की तरह काम करता है। LCD पैनल वाले टीवी सबसे ज्यादा मार्केट में हैं लेकिन इन पैनल पर बेस्ट कलर्स एक्सपेरियंस नहीं मिलता है।

    led display
    led display - फोटो : lesics

    LED क्या है?

    LED को लाइट इमिटिंग डायोड कहा जाता है। यह काफी हद तक LCD जैसा ही है। एलसीडी में फ्लोरोसेंट लैंप होता है जबकि एलईडी में LED लाइट्स होती हैं। बिजली खपत के मामले में एलईडी पैनल एलसीडी के मुकाबले बेहतर होते हैं। इसके अलावा एलईडी पैनल के लिए बहुत ही कम जगह की जरूरत होती है। ऐसे में एलसीडी पैनल वाले टीवी स्लिम होते हैं। इसमें एलसीडी के मुकाबले बेहतर कॉन्ट्रास्ट और कलर्स मिलते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें