Tech Tips: WhatsApp चैनल का नाम को कैसे एडिट करें, तरीका बहुत ही आसान है

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 10 Oct 2023 01:09 PM IST
सार

WhatsApp चैनल से तमाम मीडिया हाउस और सेलेब्रिटी जुड़े हैं। व्हाट्सएप चैनल भी टेलीग्राम के चैनल जैसा ही है। व्हाट्सएप चैनल के जरिए वन वे कम्युनिकेशन है यानी आप किसी मैसेज पर रिप्लाई नहीं कर सकते।

विज्ञापन
How to edit WhatsApp channel name know in hindi
whatsapp channel - फोटो : whatsapp

    विस्तार

    WhatsApp ने कुछ दिन पहले ही चैनल फीचर को लॉन्च किया है। व्हाट्सएप का चैनल फीचर भारत में हिट हो गया है। WhatsApp चैनल से तमाम मीडिया हाउस और सेलेब्रिटी जुड़े हैं। व्हाट्सएप चैनल भी टेलीग्राम के चैनल जैसा ही है। व्हाट्सएप चैनल के जरिए वन वे कम्युनिकेशन है यानी आप किसी मैसेज पर रिप्लाई नहीं कर सकते। कई लोगों ने WhatsApp का चैनल बनाया है। आप भी उनमें से एक हो सकते हैं। इस रिपोर्ट में हम आपको WhatsApp चैनल के नाम को एडिट करने का तरीका बताएंगे...

    सबसे पहले जानते हैं कि व्हाट्सएप चैनल क्या है। यह व्हाट्सएप के ही ब्रॉडकास्ट फीचर का एक विस्तारित रूप है। चैनल एकतरफा ब्रॉडकास्ट वाला एक ऐसा टूल है, जिसके जरिए एडमिन टेक्स्ट, फोटो, वीडियो, स्टिकर और पोल भेज सकते हैं। आप अपनी पसंद के अनुसार किसी चैनल को फॉलो कर सकेंगे।

    विज्ञापन

    इसके लिए एक सर्च डायरेक्टरी भी है जिसमें आप अपने शौक, स्पोर्ट्स टीमों, स्थानीय अधिकारियों के अपडेट ले सकेंगे। व्हाट्सएप चैनल के एडमिन या अन्य फॉलोअर्स का फोन नंबर नहीं दिखेगा। आप किस चैनल को फोलो करना चाहते हैं, यह पूरी तरह आप पर निर्भर करेगा और आपकी पसंद प्राइवेट रहेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें