BSNL ने 109 रुपये वाला प्रीपेड प्लान किया लॉन्च, मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Fri, 20 Dec 2019 11:10 AM IST
विज्ञापन
bsnl mithram plan 2019 launch users get unlimited calling after tariff hike december know about it
BSNL - फोटो : amar ujala

    सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम यानी बीएसएनएल (BSNL) ने जियो, एयरटेल और वोडाफोन-आइडिया जैसी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों को टक्कर देने के लिए 'Mithram Plus' सीरीज के तहत 109 रुपये वाले प्रीपेड प्लान (109 Prepaid Plan) को लॉन्च किया है। यूजर्स को इस रिचार्ज पैक में 90 दिनों की वैधता के साथ अलग से 20 दिनों की समय सीमा मिलेगी। वहीं, कंपनी अपने यूजर्स को इस पैक में डाटा और कॉलिंग की सुविधा देगी। फिलहाल, यह प्लान केरल सर्कल के यूजर्स के लिए उपलब्ध है। सूत्रों की मानें तो कंपनी जल्द ही इस रिचार्ज प्लान को देश के अन्य सर्कल में पेश करेगी। तो चलिए जानते हैं बीएसएनएल के इस प्लान के बारे में...

    BSNL
    BSNL - फोटो : amar ujala

    BSNL का 109 रुपये वाला प्रीपेड प्लान

    बीएसएनएल के उपभोक्ताओं को इस प्लान में 5 जीबी डाटा दिया गया है। यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा मिलेगी। हालांकि, उन्हें इस प्लान कॉलिंग के लिए प्रतिदिन 250 मिनट मिलेंगे। वहीं, इस पैक की वैधता 90 दिनों की है।

    BSNL 4G
    BSNL 4G - फोटो : amar ujala

    BSNL ने इन प्रीपेड प्लान की समय सीमा हुई कम

    बीएसएनएल ने केरल के उपभोक्ताओं को झटका देते हुए कई प्लांस की वैधता को कम कर दिया है। इस कटौती में 187 रुपये, 118 रुपये, 153 रुपये, 186 रुपये और 399 रुपये वाले प्लान शामिल हैं। आपको बता दें कि केरल में अब 187 रुपये वाले प्लान की वैधता 24 दिन की हो गई है। वहीं, दूसरी तरफ इस पैक की समय सीमा अन्य सर्कल में अब भी 28 दिनों की है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें