एयरटेल ने लॉयंसगेट प्ले से की साझेदारी, प्रीमियम कंटेंट के साथ अंतरराष्ट्रीय फिल्मों का मिलेगा तोहफा

भारती एयरटेल ने स्टार्जप्ले के साथ गठबंधन किया है। स्टार्जप्ले ग्लोबल कंटेंट लीडर लॉयंसगेट और स्टार्ज की ओर से अंतरराष्ट्रीय प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्लेटफॉर्म है। इस गठबंधन के तहत भारत में ग्राहकों को लालॉयंसगेट प्ले का प्रीमियम कंटेंट प्रदान किया जाएगा।
यह पार्टनरशिप एयरटेल ग्राहकों को लोकप्रिय लॉयंसगेट फीचर फिल्म कंटेंट की डीप लाइब्रेरी प्रदान करेगा, जो एयरटेल एक्सट्रीम एप एवं वेब प्लेटफॉर पर उपलब्ध होगी। एयरटेल एक्सट्रीम एप पर 400 टीवी चैनल्स के साथ 10,000 से ज्यादा मूवीज एवं शोज का कैटलॉग है।
ये भी पढ़ेंः टैरिफ महंगे होने के बाद बेस्ट है पोस्टपेड प्लान, ग्राहकों को फायदे-ही-फायदे
एयरेटल की यह सेवा भारतीय भाषाओं में उपलब्ध होगी और यूजर्स को हॉरर, कॉमेडी, ड्रामा, एक्शन, थ्रिलर, डॉक्युमेंट्री एवं अन्य कैटेगरी के कंटेंट मिलेंगे। लॉयंसप्ले की शुरुआती प्रस्तुतियों में ब्लॉकबस्टर हंगर गेम्स एवं ट्वाइलाइट सागा फ्रेंचाइजी, विविध एकेडमी अवार्ड विजेता ला ला लैंड, ब्रेकआउट हिट वंडर तथा बॉक्स ऑफिस हिट की विस्तृत श्रृंखला शामिल है।
इसके अलावा एयरटेल के ग्राहकों को अमेरिकन असासिन, रॉबिन हुड, द स्पाई हू डंप्ड मी, ए सिंपल फेवर, सबंस पॉवर रेंजर्स तथा मार्की लाइब्रेरी टाइटल, जैसे डाईवर्जेंट, नाउ यू सी मी 2, गॉड्स ऑफ इजिप्ट, लैटर्स टू जुलियट एवं रिर्जवॉयर डॉग्स भी देखने को मिलेंगे।
ये भी पढ़ेंः Jio Fiber ग्राहकों को बड़ा तोहफा, सिर्फ 101 रुपये में 20GB डाटा
इस साझेदार पर एयरटेल के चीफ प्रोडक्ट ऑफिसर आदर्श नायर ने, 'हम एयरटेल थैंक्स प्रोग्राम के तहत अपने ग्राहकों को लॉयंसगेट की लाईब्रेरी का आकर्षक कंटेंट प्रदान करने के लिए उनके साथ साझेदारी करने पर उत्साहित हैं। हमारा उद्देश्य एयरटेल एक्सट्रीम को भारत में सबसे लोकप्रिय डिजिटल एंटरटेनमेंट प्लेटफॉर्म बनाना तथा विविध कनेक्टेड डिवाइसेस एवं एप्लीकेशंस में सर्वश्रेष्ठ अनुभव सुनिश्चित करना है।'