Instagram Update: इंस्टाग्राम प्रोफाइल सेक्शन में होने वाला है बड़ा बदलाव, बेहतर होगा यूजर एक्सपीरियंस

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Tue, 20 Aug 2024 12:38 PM IST
विज्ञापन
instagram testing new vertical feed for profiles know about changes
Instagram Update - फोटो : FREEPIK

    बीते कुछ सालों में सबसे तेजी से मशहूर हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर एक्टिव यूजर्स की संख्या लगातार बढ़ रही है। आज के समय में बहुत सारे लोग इंस्टाग्राम का इस्तेमाल करते हैं, इंस्टाग्राम पर पोस्ट डालने से लेकर रील्स तक की लोकप्रियता काफी अच्छी गति से ऊपर की गई है। मेटा के अंतर्गत आने वाला इंस्टाग्राम अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स लाने पर काम कर रहा है। इंस्टाग्राम यूजर के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए एक खास फीचर को लाने वाला है। नए अपडेट से इंस्टाग्राम प्रोफाइल में बदलाव आ जाएगा।

    Instagram Update
    Instagram Update - फोटो : FREEPIK

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, इंस्टाग्राम प्रोफाइल फीड ग्रिड में बदलाव करने वाला है। इंस्टाग्राम की प्रोफाइल में स्क्वायर ग्रिड बदल जाएगी। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर नई लेआउट के साथ वर्टिकल प्रोफाइल नजर आएगी। ऐसे में नए फीचर के आने के बाद इंस्टाग्राम प्रोफाइल फोटो टीक उसी तरह से नजर आ सकती है, जैसे ग्रिड के साथ रील्स दिखाई देती है। काफी लंबे से मिल रही पारंपरिक होरिजॉन्टल प्रोफाइल लेआउट अब नजर आनी बंद हो सकती है। ऐसे में यह माना जा रहा है कि इस बदलाव से यूजर्स को एक नया अनुभव मिलेगा।

    Instagram Update
    Instagram Update - फोटो : FREEPIK

    आपको जानकारी के लिए बता दें कि फिलहाल यह फीचर बीटा टेस्टर्स के लिए उपलब्ध है। इंस्टाग्राम प्रोफाइल वर्टिकल ग्रिड में नजर आएगी, मगर अभी भी यह फीचर डेवलेपमेंट स्तर पर है। इंस्टाग्राम के एक आला अधिकारी ने प्रोफाइल फीचर में बदलाव को लेकर पुष्टि की है। हालांकि, यह नहीं बताया कि इस फीचर को कब तक यूजर्स के लिए जारी किया जाएगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें