Google Update: गूगल ने पेश किया एआई ओवरव्यू फीचर, इन देशों में मिलेगा सपोर्ट

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Mon, 19 Aug 2024 04:37 PM IST
विज्ञापन
google introduces ai powered search results in india for english or hindi users
Google Update - फोटो : FREEPIK

    दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में से एक गूगल अक्सर अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स पेश करता रहता है। तकनीक के क्षेत्र में एआई यानी आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का बढ़ता इस्तेमाल लोगों के कई कामों को आसान बना रहा है। गूगल भी एआई के जरिए यूजर्स को कई सुविधाएं देने की कोशिश कर रहा है। इसी कड़ी में गूगल ने एक कमाल का फीचर पेश किया है। गूगल ने आधिकारिक तौर पर एआई पावर्ड सर्च रिजल्ट फीचर, जिसे एआई ओवरव्यू भी कहा जा रहा है, भारत में रोलआउट कर दिया है।

    Google Update
    Google Update - फोटो : FREEPIK

    आपको जानकारी के लिए बता दें कि गूगल के इस फीचर को अभी तक बीटा टेस्टर्स गूगल लेब्स के जरिए ही इस्तेमाल कर रहे हैं। मगर अब इस फीचर को भारत के साथ पांच अन्य देशों में भी जारी कर दिया गया है। गूगल एआई ओवरव्यू फीचर को भारत के साथ-साथ यूनाइटिड किंगडम, जापान, इंडोनेशिया, मैक्सिको और ब्राजील में रोलआउट कर दिया गया है। गूगल सर्च रिजल्ट में एआई एकीकरण से यूजर्स को बेहतर अनुभव देना चाहता है।

    Google Update
    Google Update - फोटो : FREEPIK

    गूगल एआई ओवरव्यू फीचर एआई तकनीक पर आधारित है। इसमें एआई की मदद से यूजर्स को सर्च परिणाम मिलेगे। गूगल एआई ओवरव्यू फीचर के जरिए लोगों को बेहतर सर्च रिजल्ट मिलेगें। इस फीचर के जरिए यूजर्स को अपने सवालों के जवाब में बेहतर जानकारी मिलेगी। साथ ही एआई जेनरेटिड कंटेंट सर्च रिजल्ट पेज में सबसे ऊपर नजर आएगा। कुल मिलाकर इस फीचर के जरिए यूजर्स को बेहतर जानकारी के साथ काफी जल्दी डिटेल मिलेगी।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें