Samsung Galaxy M01s स्मार्टफोन भारत में हुआ लॉन्च, कीमत है 9,999 रुपये

कोरियन कंपनी सैमसंग (Samsung) ने M सीरीज के किफायती स्मार्टफोन गैलेक्सी एम01एस (Samsung Galaxy M01s) को भारत में लॉन्च कर दिया है। गैलेक्सी एम01एस स्मार्टफोन में मीडियाटेक हीलियो पी22 चिपसेट, डॉल्बी एटमॉस और सैमसंग हेल्थ एप का सपोर्ट दिया गया है। इसके अलावा इस स्मार्टफोन को दो कैमरे मिले हैं। आपको बता दें कि कंपनी ने इससे पहले एम सीरीज के गैलेक्सी एम01 और एम11 को भारतीय बाजार में उतारा था।

Samsung Galaxy M01s की कीमत
सैमसंग गैलेक्सी एम01एस स्मार्टफोन के 3 जीबी रैम + 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 9,999 रुपये है। इस स्मार्टफोन को लाइट ब्लू और ग्रे कलर ऑप्शन में खरीदा जा सकता है। हालांकि, इस स्मार्टफोन की सेल से जुड़ी जानकारी अभी तक नहीं मिली है।

Samsung Galaxy M01s की स्पेसिफिकेशन
सैमसंग गैलेक्सी एम01एस स्मार्टफोन में 6.2 इंच का एचडी प्लस डिस्प्ले है, जिसका रिजॉल्यूशन 720x1,280 पिक्सल है। इस स्मार्टफोन में बेहतर परफॉर्मेंस के लिए ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो पी22 चिपसेट का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 9 पाई पर आधारित वन यूआई कोर पर काम करता है।