iQoo U1 ट्रिपल रियर कैमरा के साथ हुआ लॉन्च, मिला Snapdragon 720G चिपसेट का सपोर्ट

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Thu, 16 Jul 2020 12:31 PM IST
सार

iQoo U1 स्मार्टफोन हुआ लॉन्चइस स्मार्टफोन के रियर में मिले तीन कैमरेशुरुआती कीमत है 1,198 चीनी युआन (करीब 12,900 रुपये)

विज्ञापन
iQoo U1 smartphone launched with triple rear camera setup know price and specifications
iQoo U1 - फोटो : techworldkiteam

    विस्तार

    वीवो के सब-ब्रांड iQoo ने तमाम लीक्स के बाद आखिरकार अपना शानदार स्मार्टफोन iQoo U1 लॉन्च कर दिया है। इस स्मार्टफोन में तीन कैमरे दिए गए हैं। इसके अलावा यूजर्स को इस स्मार्टफोन में एचडी पंचहोल डिस्प्ले के साथ स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर मिला है। आपको बता दें कि कंपनी ने इससे पहले किफायती 5जी स्मार्टफोन आईकू जेड1एक्स को ग्लोबल बाजार में उतारा था।

    कंपनी ने iQoo U1 के 6GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट, 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट और 8GB रैम + 128GB वेरिएंट को बाजार में उतारा है। इसके पहले वेरिएंट की कीमत 1,198 चीनी युआन (करीब 12,900 रुपये), दूसरे वेरिएंट की कीमत 1,398 चीनी युआन (करीब 15,000 रुपये) और तीसरे वेरिएंट की कीमत 1,598 चीनी युआन (करीब 17,200 रुपये) है। इस स्मार्टफोन को Secret ब्लैक, स्टार ब्लू और सनी फॉरेस्ट व्हाइट कलर ऑप्शन के साथ खरीदा जा सकता है। वहीं, इस स्मार्टफोन की बिक्री 23 जुलाई से शुरू होगी।

    विज्ञापन

    फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने iQoo U1 में 6.53 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले दिया है, जिसका रिजॉल्यूशन 1,080x2,340 पिक्सल है। साथ ही इस स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 720जी प्रोसेसर का सपोर्ट दिया गया है। वहीं, यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 10 पर आधारित iQoo UI पर काम करता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें