Vivo X50 स्मार्टफोन सीरीज आज भारत में होगी लॉन्च, जानिए संभावित कीमत

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Thu, 16 Jul 2020 09:28 AM IST
सार

वीवो एक्स 50 और एक्स 50 प्रो आज भारत में होंगे लॉन्चयूजर्स को मिल सकता है शानदार कैमरे का सपोर्ट40,000 से 50,000 रुपये के बीच हो सकती है कीमत

विज्ञापन
Vivo X50 and vivo x50 pro smartphone set to launch in india today know expected price and specifications
vivo X50 Series - फोटो : vivo

    विस्तार

    स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो (Vivo) अपनी लेटेस्ट एक्स 50 सीरीज के तहत एक्स 50 (Vivo X50) और एक्स 50 प्रो (Vivo X50 Pro) को आज भारत में लॉन्च करने वाली है। यूजर्स को दोनों स्मार्टफोन में 5जी कनेक्टिविटी के साथ रियर में चार कैमरे मिलेंगे। इसके अलावा दोनों अगामी स्मार्टफोन में पावरफुल प्रोसेसर दिया जा सकता है। आपको बता दें कि कंपनी ने एक्स 50 स्मार्टफोन सीरीज को सबसे पहले चीन में पेश किया था।

    वीवो एक्स 50 सीरीज का लॉन्चिंग कार्यक्रम आज दोपहर 12 बजे से शुरू होगा। इस कार्यक्रम को कंपनी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर लाइव देखा जा सकता है।

    विज्ञापन

    सामने आई मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वीवो एक्स 50 सीरीज की कीमत 40,000 से 50,000 रुपये के बीच होगी। वहीं, एक्स 50 और एक्स 50 प्रो स्मार्टफोन को बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट अमेजन इंडिया और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध कराया जा सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें