MIVI M80 DuoPods Review: 3,000 की रेंज में एक बढ़िया ईयरपॉड

प्रदीप पाण्डेय
Wed, 09 Sep 2020 05:44 PM IST
विज्ञापन
MIVI M80 DuoPods Review in Hindi true wireless earpod under Rs 3000
MIVI M80 DuoPods Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    घरेलू मोबाइल एसेसरीज कंपनी मिवी (MIVI) ने पिछले महीने ही अपने नए ट्रू वायरलेस ईयरपॉड्स MIVI M80 DuoPods को पेश किया है। इस ईयरपॉड के साथ ही कंपनी ने ब्लूटूथ स्पीकर MIVI Octave 2 भी बाजार में उतारा है। MIVI M80 DuoPods का मुकाबला रियलमी और शाओमी जैसी कंपनियों के ईयरपॉड्स से है। मिवी के इस ईयरपॉड की कीमत 2,999 रुपये है। ऐसे में तीन हजार की रेंज में एक भारतीय कंपनी का ईयरपॉड बाजार में आ गया है। मिवी के इस ईयरपॉड को हमने कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। आइए रिव्यू में जानते हैं कैसा है यह ईयरपॉड?

    MIVI M80 DuoPods Review
    MIVI M80 DuoPods Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    MIVI M80 DuoPods Review: स्पेसिफिकेशन

    अपने इस ईयरपॉड्स को लेकर कंपनी ने एचडी ऑडियो का दावा किया है। इस ईयरपॉड्स को सभी तरह के म्यूजिक लवर्स के लिए पेश किया गया है। इसमें एक्स्ट्रा बास दिया गया है। गेमर्स के लिए इसमें लो लैटेसी मोड भी दिया गया है। इसमें ऑटोमेटिक ऑफ का भी फीचर है यानी इस्तेमाल करने पर दो मिनट के बाद यह ऑफ हो जाएगा। बड्स में कॉलिंग, म्यूजिक प्ले/पॉज के लिए टच का भी सपोर्ट है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.0 दिया गया है। चार्जिंग के लिए इसमें इंडिकेटर्स भी दिए गए हैं। इसके साथ एक साल की वारंटी मिल रही है। बड्स का वजन 4.5 ग्राम है। MIVI M80 DuoPods में क्वॉलकॉम का चिपसेट दिया गया है। बड्स में 50एमएएच की बैटरी है और छह घंटे तक के प्लेबैक का दावा किया गया है। इसमें गूगल और एपल सिरी असिस्टेंट का भी सपोर्ट दिया गया है। इसकी कीमत 2,999 रुपये है।

    MIVI M80 DuoPods Review
    MIVI M80 DuoPods Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    MIVI M80 DuoPods Review: डिजाइन

    डिजाइन की बात करें तो मिवी के इस ईयरपॉड की डिजाइन अच्छी है लेकिन यदि आप किसी प्रीमियम और फैंसी डिजाइन की उम्मीद कर रहे हैं तो आपको निराशा हाथ लगेगी। केस और बड्स की बॉडी प्लास्टिक की है। दोनों पॉड के साथ रबड़ के बड्स दिए गए हैं जिनकी फिटिंग अच्छी है। दौड़ने पर भी गिरने का डर नहीं रहता है। पॉड का वजन अधिक नहीं लगता है। यह स्वेट प्रूफ है। इसके लिए इस ईयरपॉड को आईपीएक्स 4.0 की रेटिंग मिली है। साथ ही इसमें न्वाइज कैंसिलेशन के लिए सीवीसी 8.0 दिया गया है। चार्जिंग और बैटरी के लिए इंडिकेटर्स दिए गए हैं। चार्जिंग के लिए इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया गया है। दोनों बड्स में टच कंट्रोल दिए गए हैं जिनका इस्तेमाल आप कॉल रिसीव करने, म्यूजिक प्ले/पॉज और वर्चुअल असिस्टेंट सिरी या गूगल असिस्टेंट को एक्टिव करने के लिए कर सकते हैं। रिव्यू के दौरान लंबे समय तक ईयरपॉड को इस्तेमाल करना सूकूनभरा रहा। बड्स कान में चूभते नहीं हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें