Amazfit Bip S Lite Review: बजट स्मार्टवॉच की तलाश होगी पूरी

प्रदीप पाण्डेय
Tue, 01 Sep 2020 06:40 PM IST
विज्ञापन
Amazfit Bip S Lite Review in Hindi
Amazfit Bip S Lite Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    Amazfit ने हाल ही में जुलाई महीने में भारत में अपनी नई स्मार्टवॉच Amazfit Bip S Lite लॉन्च की है। Amazfit Bip S Lite की बिक्री फ्लिपकार्ट और कंपनी के ऑनलाइन स्टोर से 3,799 रुपये में हो रही है। Bip S Lite भारत में पिछले साल लॉन्च हुए Bip S का लाइट वर्जन है। इसका वजन महज 30 ग्राम है। Amazfit Bip S Lite में 5ATM वाटर रेसिस्टेंट का सपोर्ट के अलावा आठ स्पोर्ट्स मोड्स दिए गए हैं। इस स्मार्टवॉच को हमने रिव्यू के लिए कुछ दिनों तक इस्तेमाल किया है। आइए जानते हैं क्या खरीदने लायक है यह स्मार्टवॉच?

    Amazfit Bip S Lite
    Amazfit Bip S Lite - फोटो : amarujala

    Amazfit Bip S Lite की स्पेसिफिकेशन

    अमेजफिट की इस स्मार्टवॉच में 1.28 इंच की अलवेज ऑन कलर डिस्प्ले दी गई है। कंपनी ने इसकी बैटरी को लेकर 30 दिनों के बैकअप का दावा किया है। यह स्मार्टवॉच ब्लैक और ब्लू कलर वेरियंट में उपलब्ध है। यह स्मार्टवॉच वाटर रेसिस्टेंट होगी। वॉच में 40 फेसेज और दो कस्टम विजेट मिलेंगे। साथ ही 150 वॉच फेसेज अपडेट के जरिए मिलेंगे। इसके अलावा इसमें हर्ट रेट मॉनिटर के साथ-साथ मौसम की भी जानकारी मिलेगी। साथ ही इसमें ब्लूटूथ म्यूजिक कंट्रोल और कॉल रिजेक्ट करने का भी विकल्प मिलेगा। यह स्मार्टवॉच आईओएस और एंड्रॉयड दोनों को सपोर्ट करेगी।

    Amazfit Bip S Lite Review
    Amazfit Bip S Lite Review - फोटो : प्रदीप पाण्डेय

    Amazfit Bip S Lite की डिजाइन और डिस्प्ले

    अमेजफिट की अन्य स्मार्टवॉच की तरह Amazfit Bip S Lite की डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी शानदार है। इस वॉच की स्टैप सिलिकॉन की है जो कि वाकई अच्छी है। इसकी बॉडी प्लास्टिक की है और चार्जिंग के लिए नीचे की ओर मैग्नेटिक डॉक है। डिस्प्ले की बात करें तो इस स्मार्टवॉच की डिस्प्ले थोड़ा निराश करती है। Amazfit Bip S के मुकाबले इसकी डिस्प्ले में बेजल काफी दिया गया है और डिस्प्ले की ब्राइटनेस भी औसत है। डिस्प्ले देखने के लिए आपको थोड़ा धैर्य रखना पड़ेगा। इस वॉच के साथ 150 फेसेज मिलती हैं लेकिन अप्लाई करने के बाद कुछ खास नहीं हैं। ये फेसेस अमेजफिट एप में ही अच्छी लगती है। स्मार्टवॉच का वजन 30 ग्राम है। ऐसे में कलाई पर यह घड़ी बोझ नहीं लगती है। डिजाइन को लेकर तो शिकायत नहीं है लेकिन डिस्प्ले ने हमें निराश किया है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें