Micromax In 1b Vs Redmi 9A: कौन है मैदान का असली खिलाड़ी

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 04 Nov 2020 01:39 PM IST
विज्ञापन
Micromax In 1b Vs Redmi 9A Which smartphone is best for you under Rs 7000
Micromax In 1b Vs Redmi 9A - फोटो : AMAR UJALA

    माइक्रोमैक्स ने एक लंबे इंतजार के बाद भारतीय बाजार में अपने दो स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं। Micromax ने इन सीरीज के तहत Micromax IN Note 1 और Micromax IN 1b को भारत में लॉन्च कर दिया है। इन दोनों फोन में 5000एमएएच की दमदार बैटरी के साथ मीडियाटेक हीलियो सीरीज का गेमिंग प्रोसेसर दिया गया है। इनमें से Micromax IN 1b का मुकाबला Redmi 9A से है तो आइए जानते हैं 7,000 रुपये की बजट रेंज मेंइन से कौन सा फोन बेस्ट है?

    Redmi 9A
    Redmi 9A - फोटो : REDMI

    Micromax In 1b Vs Redmi 9A: कीमत

    Micromax IN 1b की शुरुआती कीमत 6,999 रुपये है। इस कीमत में 2 जीबी रैम के साथ 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी, वहीं इस फोन के 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 7,999 रुपये है।रेडमी 9ए के 2 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 6,799 रुपये और 3 जीबी रैम के साथ 32 जीबी स्टोरेज वेरियंट की कीमत 7,499 रुपये है।

    Micromax In 1b
    Micromax In 1b - फोटो : AMAR UJALA

    Micromax In 1b Vs Redmi 9A: स्पेसिफिकेशन

    Redmi 9A में एंड्रॉयड 10 आधारित MIUI 11 मिलेगा। इसके अलावा इसमें 6.53 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसकी डिजाइन वाटरड्रॉप है। इसके अलावा इस फोन में मीडियाटेक का ऑक्टाकोर हीलियो G25 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 2/3 जीबी रैम और 32 जीबी की स्टोरेज मिलेगी।Micromax IN 1B में 6.52 इंच की एचडी प्लस डिस्प्ले है। इसके अलावा इस फोन में मीडियाटेक हीलियो G35 प्रोसेसर, 2GB/4GB रैम और 32GB/64GB की स्टोरेज है।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें