Honor 10X Lite 10 नवंबर को होगा लॉन्च, मिलेगा 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा

ऑनर के नए स्मार्टफोन Honor 10X Lite की ग्लोबल लॉन्चिंग की पुष्टि हो गई है। Honor 10X Lite की लॉन्चिंग 10 नवंबर को होगी। कंपनी ने फोन की लॉन्चिंग को लेकर इनवाइट भेजना शुरू कर दिया है। Honor 10X Lite इसी साल अप्रैल में लॉन्च हुए Honor 9X Lite का अपग्रेडेड वर्जन होगा। Honor 10X Lite की ग्लोबल लॉन्चिंग 10 नवंबर को शाम 6.30 बजे होगी। इवेंट का आयोजन तो वर्चुअली होगा लेकिन कंपनी ने अभी तक यह नहीं बताया है कि लॉन्चिंग इवेंट को कहां देखा जा सकेगा।
Honor 10X Lite की संभावित स्पेसिफिकेशन
लीक रिपोर्ट के मुताबिक Honor 10X Lite में एंड्रॉयड 10 आधारित Honor MagicUI 3.1 मिलेगा। इसके अलावा फोन में 6.67 इंच की आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले मिलेगी जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। फोन में किरिन 710A प्रोसेसर, 4 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज मिलेगी जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से आगे बढ़ाया जा सकेगा।
Honor 10X Lite का कैमरा
अब जहां तक कैमरे का सवाल है तो Honor 10X Lite में चार रियर कैमरे मिलेंगे जिनमें मेन लेंस 48 मेगापिक्सल का मिलेगा। वहीं दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर होगा। सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का पंचहोल कैमरा मिलेगा।
Honor 10X Lite की बैटरी
Honor 10X Lite की बैटरी को लेकर खबर है कि इसमें 5000mAh की बैटरी मिलेगी जिसके साथ 22.5W की फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा। फोन में ब्लूटूथ 5.1, 2.4GHz वाई-फाई, LTE, टाईप-सी पोर्ट और 3.5एमएम का हेडफोन जैक मिलेगा।