Beetel ने अपने Flix ब्रांड के तहत लॉन्च किए तीन पावरबैंक

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 03 Nov 2020 06:48 PM IST
विज्ञापन
Flix By Beetel launches its Made in India 10000mAh Power Banks at Rs 1499
flix powerbank - फोटो : AMAR UJALA

    फेस्टिव सीजन से ठीक पहले बीटल के मेड इन इंडिया स्मार्ट एक्सेसरीज ब्रांड फ्लिक्स (Flix) ने अपने 10000 एमएएच के पावरबैंक की पहली सीरीज भारत में लॉन्च कर दी है। फ्लिक्स ने तीन पावरबैंक पेश किए हैं जिनमें फ्लिक्स मैराथन 10K स्लिम, फिलक्स डेकाथॉन 10K स्लिम और फिलक्स डेकॉथॉन 10K पॉकेट शामिल हैं।

    सभी पावरबैंक फास्ट चार्जिंग और टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट के साथ आते हैं। इन सभी पावरबैंक के साथ 400 दिनों की वारंटी दी जा रही है। इन पावर बैंक की सीरीज के अलावा दिवाली से पहले फ्लिक्स चार्जर्स, केबल्स और ऑडियो रेंज में 30 से ज्यादा नए प्रॉडक्ट्स को लॉन्च करेगा।

    विज्ञापन

    सभी पावरबैंक की क्षमता 10000एमएएच है और इनमें लिथियम पॉलिमर बैटरी दी गई है। फास्ट चार्जिंग की बात करें तो डेकाथॉन 10K स्लिम के साथ 10 वॉट और मैराथन 10K स्लिम और डेकाथॉन 10K पॉकेट के साथ 12 वॉट की फास्ट चार्जिंग मिलती है। ये पावरबैंक डुअल यूएसबी पोर्ट्स और टाइप सी पोर्ट्स के साथ आते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इसके अलावा सभी पावरबैंक में एक एलईडी इंडिकेटर है, जो बैटरी के चार्ज होने और डिस्चार्ज होने के संबंध में जानकारी देता है। पावरबैंकडिवाइस आकर्षक डिजाइन में आते हैं। फ्लिक्स मैराथन और डेकाथॉन 10K स्लिम पावर बैंक चमकदार और स्लिम हैं। इन्हें खासतौर पर बेहतर ग्रिपिंग के लिहाज से तैयार किया गया है। इन पावरबैंक की कीमत 1,499 रुपये है।

    इन पावरबैंक की लॉन्चिंग पर फ्लिक्स के बिजनेस हेड पुनीत गुप्ता ने कहा, 'हम भारत में अपने पहले सेट के प्रॉडक्ट्स को लॉन्च कर काफी उत्साहित हैं। यह मेक इन इंडिया पावर बैंक क्वॉलिटी और डिजाइन के मामले में नए मानक तय करेंगे।'

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें