iQOO Z11x: 7200mAh बैटरी और दमदार परफॉर्मेंस के साथ आज लॉन्च होगा आइकू का नया फोन

Jagriti
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीJagriti
Thu, 12 Mar 2026 11:20 AM IST
सार

iQOO Z11x Launch India

: आज यानी 12 मार्च को iQOO India अपने बहुप्रतीक्षित स्मार्टफोन iQOO Z11x से पर्दा उठा सकती है। अमेजन पर चल रहे काउंटडाउन और लीक हुई जानकारी के मुताबिक, यह फोन 7200mAh की विशाल बैटरी और पावरफुल Dimensity 7400 Turbo चिपसेट के साथ बजट सेगमेंट की परिभाषा बदलने के लिए तैयार है।जानिए इसके स्पेशिफिकेशंस के बारे में विस्तार से...

विज्ञापन
iQOO Z11x Launch Today: 7200mAh Battery, Dimensity 7400 Turbo Powerful Performance Revealed
आईक्यूओओ Z11x - फोटो : iqoo.com

    अगर आप उन यूजर्स में से हैं जो दिन में तीन बार फोन चार्ज करने से थक चुके हैं, तो आईक्यूओओ आपके लिए बैटरी का पावरहाउस लेकर आ रहा है। कंपनी आज अपनी 7 वीं सालगिरह के मौके पर दो जबरदस्त स्मार्टफोन्स iQOO Z11x और iQOO Z11 पर से पर्दा उठाने वाली है। आईक्यूओओ ने अपने आगामी स्मार्टफोन आईक्यूओओ Z11x को लॉन्च से पहले जोर-शोर से प्रमोट करना शुरू कर दिया है। फोन की बिक्री लॉन्च के बाद ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन और कंपनी के आधिकारिक ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध होगी। कंपनी का कहना है कि यह फोन बजट सेगमेंट में पावरफुल बैटरी और गेमिंग परफॉर्मेंस का नया विकल्प बन सकता है।

    ये भी पढ़े: Vivo Y51 Pro 5G हुआ लॉन्च: 7200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया नया फोन

    आईक्यूओओ Z11x
    आईक्यूओओ Z11x - फोटो : iqoo.com

    7,200mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी खासियत

    इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,200mAh की विशाल बैटरी है। कंपनी के मुताबिक एक चार्ज में लगभग 40 घंटे तक वीडियो प्लेबैक और करीब 15 घंटे तक लगातार गेमिंग का अनुभव मिल सकता है। इसके साथ ही कंपनी ने छह साल तक बैटरी हेल्थ बनाए रखने का दावा भी किया है, जो लंबे समय तक इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए अच्छी खबर है।

    आईक्यूओओ Z11x
    आईक्यूओओ Z11x - फोटो : iqoo.com

    परफॉर्मेंस के लिए नया डायमेनसिटी चिपसेट

    फोन में मीडियाटेक डाइमेंशन 7200 टर्बो प्रोसेसर मिलने की पुष्टि हुई है। कंपनी के अनुसार यह चिपसेट AnTuTu पर 1 मिलियन से ज्यादा स्कोर, बेहतर गेमिंग और मल्टीटास्किंग, बेहतर पावर एफिशिएंसी दे सकता है।

    ये भी पढ़े: Apple: टिम कुक ने खोला एपल की कामयाबी का राज, कहा- 'हमारी नकल करना नामुमकिन, हम सबसे अलग हैं'

    संभावित स्पेसिफिकेशंस

    फीचरडिटेल
    डिस्प्लेलगभग 6.78-इंच, 120Hz IPS LCD
    प्रोसेसरMediaTek Dimensity 7400 Turbo
    OSAndroid 16
    RAM8GB तक
    स्टोरेज256GB UFS 3.1
    कैमरा32MP रियर कैमरा
    बैटरी7,200mAh
    चार्जिंग44W फास्ट चार्जिंग
    सुरक्षाIP68 और IP69 रेटिंग
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें