Vivo Y51 Pro 5G हुआ लॉन्च: 7200mAh बैटरी, 50MP कैमरा और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया नया फोन
वीवो ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Vivo Y51 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। 7,200mAh की विशाल बैटरी और 50MP कैमरे से लैस यह फोन उन यूजर्स के लिए बेस्ट है जो बार-बार चार्जिंग से परेशान रहते हैं। दमदार फीचर्स वाला यह फोन दो शानदार रंगों में उपलब्ध है।

विस्तार
चीनी टेक कंपनी Vivo ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन Vivo Y51 Pro 5G लॉन्च कर दिया है। Y-सीरीज का यह फोन दमदार बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और 5G कनेक्टिविटी के साथ पेश किया गया है। कंपनी इसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म और अपने ऑनलाइन स्टोर के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध कराएगी।
Vivo Y51 Pro 5G की कीमत और उपलब्धता
भारत में Vivo Y51 Pro 5G की शुरुआती कीमत 24,999 रुपये रखी गई है। इस कीमत में यूजर्स को 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वाला बेस वेरिएंट मिलता है।
वहीं इसका 8GB RAM + 256GB स्टोरेज वाला टॉप वेरिएंट 27,999 रुपये में उपलब्ध होगा। कंपनी ग्राहकों को 16 मार्च तक खरीदने पर 2,500 रुपये तक का कैशबैक भी दे रही है।
यह फोन 11 मार्च से Flipkart और Vivo इंडिया के ऑनलाइन स्टोर पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसे Festive Red और Noble Gold रंगों में खरीदा जा सकता है।
डिस्प्ले और सॉफ्टवेयर
Vivo Y51 Pro 5G में 6.75 इंच का LCD डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 720×1570 पिक्सल है।यह स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करती है और लगभग 83 प्रतिशत NTSC कलर कवरेज देती है।यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित OriginOS 6 पर चलता है।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस
फोन में 4nm ऑक्टा-कोर MediaTek Dimensity 7360-Turbo प्रोसेसर दिया गया है।इस चिपसेट में चार हाई-परफॉर्मेंस कोर हैं जो 2.5GHz तक की क्लॉक स्पीड पर काम करते हैं, जबकि चार एफिशिएंसी कोर 2.0GHz तक की स्पीड देते हैं।स्मार्टफोन में 8GB LPDDR4x RAM और 256GB तक UFS 3.1 स्टोरेज मिलता है।
कैमरा फीचर्स
फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है।50MP का प्राइमरी कैमरा (f/2.0 अपर्चर)2MP का सेकेंडरी कैमरा (f/2.4 अपर्चर)सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन 4K वीडियो रिकॉर्डिंग भी कर सकता है।
7200mAh बैटरी और फास्ट चार्जिंग
फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7200mAh बैटरी है। यह बैटरी 44W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जिससे फोन को जल्दी चार्ज किया जा सकता है।
कनेक्टिविटी और अन्य फीचर्स
यह स्मार्टफोन कई आधुनिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ आता है, जैसे 5G और 4G LTE सपोर्ट, डुअल-बैंड Wi-Fi, Bluetooth 5.4, USB Type-C पोर्ट, GPS, BeiDou, GLONASS, Galileo और QZSS नेविगेशन सिस्टम। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
फोन में एक्सेलेरोमीटर, एम्बिएंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, ई-कंपास और जायरोस्कोप जैसे सेंसर भी मौजूद हैं।
डिजाइन और मजबूती
Vivo Y51 Pro 5G में कॉम्पोजिट प्लास्टिक बैक पैनल दिया गया है। कंपनी का दावा है कि यह फोन IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है, जिससे यह धूल और पानी से बेहतर सुरक्षा प्रदान करता है। फोन का आकार 166.6×78.4×8.39mm है और इसका वजन करीब 219 ग्राम है।