Gadgets: मच्छरों की भिनभिनाहट से चाहिए आजादी? घर लाएं ये 5 स्मार्ट गैजेट्स, मिनटों में होगा कीट-पतंगो का सफाया
Mosquito Killer Smart Gadgets:
गर्मी और मानसून की दस्तक के साथ ही मच्छरों का आतंक भी शुरू हो जाता है। लेकिन इस सीजन पुरानी कॉइल्स और जहरीले स्प्रे को अलविदा कह दीजिए। यहां हम आपको ऐसे स्मार्ट और सुरक्षित गैजेट्स के बारे में बताने जा रहे हैं जो बिना किसी शोर या केमिकल के आपके घर को मॉस्किटो फ्री बना देंगे।

गर्मियों की आहट के साथ ही घरों में मच्छरों की भिनभिनाहट सुनाई देने लगती है। आजकल दिन ढलते ही मच्छर परेशान करने लगते हैं जिसके चलते एक जगह ज्यादा देर बैठना मुश्किल हो जाता है। लेकिन अब मच्छरों और कीड़ों से लड़ने के लिए आपको पुराने जमाने की धुएं वाली कॉइल्स या बदबूदार स्प्रे पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं है।
तकनीक अब इतनी एडवांस हो चुकी है कि आप बिना किसी शोर या जहरीले रसायनों के अपने घर को एक अभेद्य किले में बदल सकते हैं। आइए जानते हैं उन स्मार्ट और कूल गैजेट्स के बारे में जो आपके घर से मच्छरों का पत्ता साफ कर देंगे।

1. अल्ट्रासोनिक पेस्ट रिपेलर (Ultrasonic Pest Repeller)
यह गैजेट किसी जादू से कम नहीं है। यह ऐसी हाई-फ्रीक्वेंसी साउंड वेव्स (ध्वनि तरंगें) छोड़ता है जिन्हें इंसान नहीं सुन सकते, लेकिन मच्छर, चूहे और कॉकरोच के लिए यह किसी डरावने शोर जैसा होता है। इसे बस प्लग में लगाकर स्विच ऑन करना होता है और इससे निकलने वाले साउंड वेव्स अपना काम शुरू कर देते हैं। अल्ट्रासोनिक पेस्ट रिपेलर की सबसे खास बात ये है कि इससे किसी भी तरह का केमिकल नहीं निकलता, जिसके चलते यह आपके स्वास्थ्य के लिए पूरी तरह सेफ है।

2. UV लाइट सक्शन ट्रैप (UV Light Suction Trap)
इसे 'साइलेंट किलर' भी कहा जा सकता है। यह गैजेट अल्ट्रावॉयलेट लाइट का इस्तेमाल करके मच्छरों को अपनी ओर खींचता है और जैसे ही मच्छर पास आते हैं, एक शक्तिशाली पंखा उन्हें नीचे के चैंबर में खींच लेता है जहां वे फंस जाते हैं। यह पेस्ट डिवाइस बेडरूम या छोटे कमरों के लिए सबसे बेहतर होता है और यह पूरी तरह शोर-मुक्त होता है।
- Validity Plan: सिम एक्टिव रखना है तो अब नो टेंशन, बस 20 रुपये करें खर्च और महीनेभर उठाएं कॉल, एसएमएस का फायदा
- Instagram: इंस्टाग्राम DM में आया AI Voice Effects फीचर, अब आवाज बदलकर दोस्तों को भेजें वॉइस मैसेज
- Social Media: बच्चों को चिंता और अवसाद में धकेल रहा सोशल मीडिया, वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट ने दी चेतावनी
- 80 अरब डॉलर डूबे और सपना टूटा: मार्क जकरबर्ग ने किया मेटावर्स बंद करने का फैसला, सामने आई अंदर की कड़वी सच्चाई