फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News Hindi Updates Asia Europe US UK UN West Asia Syria Bangladesh Politics Crime and Global events

World Updates: पोप फ्रांसिस अस्पताल में भर्ती; ओपनएआई बोर्ड का मस्क को झटका; यूएन में मना हिंदी दिवस

Sat, 15 Feb 2025 07:52 AM IST
शिव शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: शिव शुक्ला Updated Sat, 15 Feb 2025 07:52 AM IST
विज्ञापन
World News Hindi Updates Asia Europe US UK UN West Asia Syria Bangladesh Politics Crime and Global events
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
पोप फ्रांसिस (88) को सांस संबंधी तकलीफ और हल्के बुखार के कारण रोम के जेमेली अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वेटिकन ने शुक्रवार को बताया कि उन्हें ब्रोंकाइटिस की शिकायत थी। पिछले एक सप्ताह से समस्या लगातार बढ़ रही थी। पोप का उपचार किया जा रहा है और उनकी हालत संतोषजनक है।
विज्ञापन


वेटिकन ने शुक्रवार शाम जारी बुलेटिन में कहा कि पोप को 6 फरवरी को ब्रोंकाइटिस का पता चला था, लेकिन वे अपने दैनिक कार्यक्रम जारी रखे हुए थे। हालांकि, उनका भाषणों उनके सहायक पढ़ रहे थे, क्योंकि उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। पोप फ्रांसिस को युवावस्था में फेफड़े का एक हिस्सा निकालना पड़ा था, और वे लंबे समय से स्वास्थ्य समस्याओं से जूझते रहे थे। उन्हें सर्दियों में अक्सर ब्रोंकाइटिस की शिकायत होती है। पिछले साल जून में भी उन्हें जेमेली अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी आंतों की सर्जरी हुई थी। इससे पहले मार्च 2023 में भी उन्हें निमोनिया के कारण अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था।
विज्ञापन

 

क्रोएशिया में अवैध रूप से खतरनाक कचरे का निपटान करने के आरोप में 13 लोग गिरफ्तार  
यूरोपीय संघ की कानून प्रवर्तन एजेंसी ने क्रोएशिया में खतरनाक कचरे के अवैध आयात और निपटान के आरोप में संदिग्ध तेरह लोगों को गिरफ्तार किया है। एजेंसी ने इस बारे में बयान भी जारी किया है। इसमें कंपनी ने कहा कि मुख्य संदिग्ध और दो क्रोएशियाई नागरिकों ने इटली, स्लोवेनिया और जर्मनी से क्रोएशिया तक अवैध खतरनाक अपशिष्ट को आयात किया था। इन लोगों ने उचित तरीके से कचरे का निपटान करने के बजाय उसे बस फेंक दिया। बयान में यह भी कहा गया है कि कम से कम 35,000 टन (38,580 अमेरिकी टन) कचरे का अवैध रूप से निपटान किया गया, जिसके परिणामस्वरूप कम से कम 4 मिलियन यूरो (4.2 मिलियन अमेरिकी डॉलर) का लाभ हुआ।

विज्ञापन

 ट्रंप प्रशासन ने 2,000 से अधिक कर्मियों को नौकरी से निकाला : सूत्र
 प्रशासन ने सरकारी नौकरियों में कटौती के तहत अमेरिका के गृह विभाग में कार्यरत करीब लगभग 2,300 लोगों को नौकरी से निकाल दिया है। सूत्रों के अनुसार गृह विभाग अमेरिकी की करीब 50 करोड़ एकड़ सार्वजनिक भूमि का प्रबंधन करता है। इसमें इसके राष्ट्रीय उद्यान भी शामिल हैं। यह देश के तटवर्ती और अपतटीय तेल और गैस पट्टे कार्यक्रमों का भी प्रबंधन करता है। सूत्र ने बताया कि छंटनी में भूमि प्रबंधन ब्यूरो के करीब 800 कर्मी भी शामिल हैं। बता दें कि ट्रंप ने अरबपति उद्यमी एलन मस्क को सरकारी खर्च और नौकरशाही में कटौती करने का जिम्मा सौंपा है। इसी के चलते एजेंसियों और विभागों में बड़े पैमाने पर छंटनी शुरू हो गई है।

विज्ञापन

ब्रिटेन ने टाटा समूह के चेयरमैन को दी नाइटहुड की मानद उपाधि
 ब्रिटेन ने टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को नाइटहुड की मानद उपाधि देकर सम्मानित किया। उन्हें यह उपाधि ब्रिटेन-भारत व्यापार संबंधों में उनकी सेवाओं के लिए दी गई है, समूह ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर यह जानकारी साझा करते हुए लिखा, चंद्रशेखरन को ब्रिटिश साम्राज्य के द मोस्ट एक्सीलेंट ऑर्डर ऑफ द ब्रिटिश एम्पायर (सिविल डिवीजन) - मानद डीबीई/केबीई से सम्मानित किया गया। यह उत्कृष्ट योगदान के लिए यूके सरकार की तरफ से दिया वाला एक खास सम्मान है।

सम्मान मिलने पर चंद्रशेखरन ने कहा, टाटा ग्रुप को यूके के साथ अपने मजबूत और दीर्घकालिक साझेदारी पर बहुत गर्व है। हमारा व्यवसाय यूके में तकनीक, उपभोक्ता उत्पाद, आतिथ्य, इस्पात, रसायन और ऑटोमोटिव जैसे कई क्षेत्रों में फैला हुआ है। उन्होंने आगे कहा, हमें जगुआर लैंड रोवर और टेटली जैसे अपने प्रतिष्ठित ब्रिटिश ब्रांडों पर अविश्वसनीय तौर से बेहद गर्व है। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन में हमारी कंपनी 70,000 से अधिक लोगों को रोजगार देती है। उन्होंने आगे कहा कि टाटा समूह का यूनाइटेड किंगडम (यूके) के शीर्ष विश्वविद्यालयों के साथ मजबूत और सफल शोध व शैक्षणिक साझेदारी है। इनमें यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड, लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स, यूनिवर्सिटी ऑफ वारविक और यूनिवर्सिटी ऑफ स्वानसी शामिल हैं। चंद्रशेखरन ने यूके सरकार को टाटा समूह को समर्थन देने के लिए शुक्रिया कगा। उन्होंने इस संबंध को मजबूत और लंबे समय तक टिकने वाला बताते हुए कहा कि वे यूके में टाटा की मौजूदगी को और बढ़ाने की उम्मीद करते हैं।  

 

नेपाल वित्तपोषित परियोजनाओं को जल्द पूरा करे : भारत
 केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर की नेपाल यात्रा से पहले भारत ने शुक्रवार को नेपाल में नई दिल्ली की ओर से वित्तपोषित परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने का आग्रह किया। भारत के नेपाल में राजदूत नवीन श्रीवास्तव और नेपाल के ऊर्जा, जल संसाधन और सिंचाई मंत्री दीपक खड़का के बीच हुई बैठक में पंचेश्वर बहुउद्देशीय परियोजना के विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) को जल्द पूरा करने पर भी चर्चा हुई। मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, दोनों अधिकारियों ने खट्टर की आगामी नेपाल यात्रा के मुद्दे पर भी चर्चा की। राजदूत श्रीवास्तव ने मंत्री खड़का से भारतीय निवेश से चल रही परियोजनाओं की प्रगति को तेज करने का आग्रह किया। इस दौरान नेपाल और भारत के बीच ऊर्जा सहयोग के विभिन्न पहलुओं पर भी बातचीत हुई।

खड़का ने भारत के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया, जिसमें बिजली व्यापार, अतिरिक्त ट्रांसमिशन लाइनों का निर्माण और भारतीय निवेश वाले जलविद्युत परियोजनाओं की प्रगति शामिल है। श्रीवास्तव ने बिजली व्यापार, ट्रांसमिशन लाइनों के विकास और ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन से जुड़ी विभिन्न पहलों में नेपाल को भारत का निरंतर समर्थन और सहयोग जारी रखने का आश्वासन दिया। नेपाली मीडिया के अनुसार, खड़का और पाटिल की बैठक में दोनों पक्षों ने बहुउद्देशीय परियोजनाओं, बाढ़ प्रबंधन और सिंचाई से जुड़े विभिन्न तंत्रों के माध्यम से चर्चा फिर से शुरू करने और उसे तेज करने पर सहमति जताई। एजेंसी
 

ओपनएआई बोर्ड ने मस्क को दिया झटका

ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन के बाद अब ओपनएआई के बोर्ड ने भी मस्क को झटका दे दिया है। दरअसल ओपनएआई के बोर्ड ने एकमत होकर एलन मस्क के 97 अरब डॉलर में ओपनएआई का अधिग्रहण करने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। ओपनएआई बोर्ड के अध्यक्ष ब्रेट टेलर ने एक बयान में कहा कि ओपनएआई बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं है और बोर्ड एकमत होकर मस्क द्वारा प्रतिस्पर्धा को खत्म करने की उनकी कोशिश को खारिज करता है। बता दें कि मस्क और निवेशकों के एक समूह ने ओपनएआई का 97 अरब डॉलर में अधिग्रहण करने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन सैम ऑल्टमैन ने मस्क के प्रस्ताव को खारिज कर दिया था और उल्टा 9.7 अरब डॉलर में एक्स को खरीदने का प्रस्ताव दे दिया था। 

यूएन में मना हिंदी दिवस

संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन ने 13 फरवरी को न्यूयॉर्क स्थित यूएन में विश्व हिंदी दिवस मनाया। इस आयोजन की थीम 'बहुभाषावाद और हिंदी का विश्व में प्रसार' थी। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास राज्यमंत्री सावित्री ठाकुर इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुईं। ठाकुर ने याद करते हुए कहा कि 10 जनवरी 2006 को विश्व हिंदी दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed