फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   China Political threat averted Top military generals ousted control of party over armed forces strengthened

राजनीतिक खतरा टला: चीनी सेना के शीर्ष जनरल बाहर किए गए, क्या पार्टी का सशस्त्र बलों पर नियंत्रण और मजबूत?

Thu, 24 Sep 2026 03:33 AM IST
ज्योति भास्कर एजेंसी, बीजिंग।
एजेंसी, बीजिंग। Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 24 Sep 2026 03:33 AM IST
सार

चीनी सेना के शीर्ष जनरलों को बाहर करने से राजनीतिक खतरा टल गया है। चीनी सेना के मुखपत्र में दावा किया गया है कि अफसरों पर हुई कार्रवाई से पार्टी का सशस्त्र बलों पर नियंत्रण और अधिक मजबूत हो गया है। जानिए पूरा मामला

विज्ञापन
China Political threat averted Top military generals ousted control of party over armed forces strengthened
चीनी सेना (फाइल) - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

चीनी सेना के मुखपत्र ने बुधवार को कहा कि पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के दो शीर्ष जनरलों को पार्टी से बाहर किए जाने से सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी और सेना के सामने मंडरा रहा बड़ा राजनीतिक खतरा टल गया है। इस कार्रवाई से पार्टी का सशस्त्र बलों पर नियंत्रण और अधिक मजबूत हुआ है।

विज्ञापन

क्या खत्म हुआ राजनीतिक खतरा?

चीनी कम्युनिस्ट पार्टी ने सोमवार को सेना के दो वरिष्ठ अधिकारियों जनरल झांग यूक्सिया और लियू जेनली को गंभीर अनुशासन व कानून के उल्लंघनों के आरोप में पार्टी व सेना से निष्कासित कर दिया। सेना के मुखपत्र पीएलए डेली ने बुधवार को मुख्य पृष्ठ के संपादकीय में लिखा कि इन दोनों के खिलाफ जांच और सजा ने पार्टी और सेना के लिए बड़े छिपे हुए राजनीतिक खतरे को समाप्त कर दिया है। इसे भ्रष्टाचार के खिलाफ सेना की लंबी और कठिन लड़ाई में बड़ी जीत बताया गया है। इस निष्कासन से सेना की शुद्धता और सम्मान को बढ़ावा मिलेगा तथा उसे अपने अभियानों को सफलतापूर्वक पूरा करने में मदद मिलेगी।

विज्ञापन

किन पदों पर थे सैन्य अधिकारी

केंद्रीय सैन्य आयोग (सीएससी) राष्ट्रपति शी जिनपिंग के नेतृत्व में चीनी सेना का सर्वोच्च कमान निकाय है। बर्खास्त किए गए झांग (75 वर्ष) पोलित ब्यूरो के सदस्य और आयोग के उपाध्यक्ष थे, जबकि 61 वर्षीय लियू आयोग के सदस्य और संयुक्त स्टाफ विभाग के प्रमुख थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजनीतिक प्रभाव और पृष्ठभूमि

ये दोनों अधिकारी युद्ध के सम्मानित नायक थे और वर्तमान में केंद्रीय सैन्य आयोग के ऐसे इकलौते सदस्य थे जिन्हें युद्ध का अनुभव प्राप्त था। दोनों ने पिछली शताब्दी के सत्तर के दशक के अंत में वियतनाम के खिलाफ सैन्य अभियानों में भाग लिया था। वर्ष 2012 में सत्ता संभालने के बाद से राष्ट्रपति शी जिनपिंग लगातार यह जोर देते रहे हैं कि देश की सेना को पूरी तरह से पार्टी के नेतृत्व में काम करना चाहिए और उसकी नीतियों का सख्ती से पालन करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed