फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   World News Hindi Updates Asia Europe US UK UN West Asia Indian in Mali Politics Crime and Global events

Updates: नाइजीरिया सड़क हादसे में 21 की मौत; इराक में तुर्किये के 12 सैनिकों की जान गई, ग्रीस में गर्मी का कहर

Mon, 07 Jul 2025 05:15 PM IST
नितिन गौतम वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला।
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला। Published by: नितिन गौतम Updated Mon, 07 Jul 2025 05:15 PM IST
विज्ञापन
World News Hindi Updates Asia Europe US UK UN West Asia Indian in Mali Politics Crime and Global events
दुनिया की बड़ी खबरें - फोटो : amar ujala graphics
ग्रीस में जबरदस्त गर्मी को देखते हुए सरकार ने कई क्षेत्रों में दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक बाहरी कामों और फूड डिलीवरी पर रोक लगाई है। यह फैसला उन इलाकों में लागू है जहां तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाने की आशंका है। खासकर मध्य ग्रीस और कुछ द्वीपों पर यह आदेश लागू है। एथेंस में अभी आपात कदम नहीं उठाए गए हैं। सरकार का कहना है कि वे जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए दीर्घकालिक कदम उठा रहे हैं, जिसमें इस बार रिकॉर्ड संख्या में फायरफाइटर्स की तैनाती शामिल है।
विज्ञापन


माली में अगवा भारतीयों के बदले फिरौती मांग रहे अलकायदा आतंकी
पश्चिम अफ्रीकी देश माली में अगवा हुए तीन भारतीयों में से एक के रिश्तेदार ने दावा किया है कि अल-कायदा से जुड़ा आतंकी संगठन उन्हें छोड़ने के बदले फिरौती मांग रहा है। उन्होंने एक बार फिर केंद्र से मामले में शीघ्र हस्तक्षेप कर उनकी रिहाई सुनिश्चित करने की अपील की। माली के विभिन्न हिस्सों में एक जुलाई को सिलसिलेवार आतंकवादी हमलों के बीच एक सीमेंट फैक्टरी से तीन भारतीयों का अपहरण हो गया था।
विज्ञापन


पाकिस्तान में अर्धसैनिक बल के तीन कर्मियों की हत्या
दहशतगर्दों के पनाहगाह पड़ोसी देश पाकिस्तान उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा में पाकिस्तानी तालिबान से जुड़े आतंकवादियों ने तीन अर्धसैनिक बल कर्मियों की हत्या कर दी। पुलिस ने रविवार को बताया कि आतंकियों ने कथित तौर पर मारे गए अर्धसैनिक को दो दिनों तक बंधक बनाकर रखा। पुलिस के मुताबिक देश में प्रतिबंधित तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) के शाहजैब बेट्टानी समूह के आतंकवादियों ने दो दिन पहले टैंक जिले में फ्रंटियर कोर के इन कर्मियों का अपहरण कर लिया था। एक यात्री वाहन से अगवा किए गए तीनों निहत्थे कर्मियों के शव लक्की मरवत जिले के पेज़ू बयाना इलाके के पहाड़ी क्षेत्र से बरामद किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम मोदी के दलाई लामा को जन्मदिन की बधाई देने पर भड़का चीन

चीन ने सोमवार को कहा कि उसने दलाई लामा को उनके 90वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बधाई देने और समारोह में भारतीय अधिकारियों की उपस्थिति पर भारत के समक्ष विरोध जताया है, साथ ही इस बात पर जोर दिया कि नई दिल्ली को तिब्बत से संबंधित मुद्दों पर बीजिंग की संवेदनशीलता को पूरी तरह से समझना चाहिए। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माओ निंग ने यहां एक मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि तिब्बत से संबंधित मामलों पर चीन की स्थिति सुसंगत और स्पष्ट है और यह सभी को पता है।

इराकी गुफा में तुर्किये के तीन सैनिकों की मौत

तुर्किये के रक्षा मंत्रालय ने सोमवार को बताया कि उत्तरी इराक में एक गुफा खोज अभियान के बाद मीथेन गैस के संपर्क में आने से तीन और सैनिकों की मौत हो गई है, जिससे मरने वालों की संख्या आठ हो गई है। तुर्किये के सैनिक कुर्दिश आतंकवादियों द्वारा कुछ साल पहले मारे गए एक साथी सैनिक के अवशेषों की तलाश कर रहे थे। मंत्रालय के अनुसार, सैनिक एक पहाड़ी गुफा में अवशेषों की खोज कर रहे थे, जब उनमें से 19 सैनिक गैस के संपर्क में आए। रविवार को पांच सैनिकों की मौत हो गई और तीन और सैनिकों ने सोमवार को दम तोड़ दिया। तुर्किये सरकार ने कहा कि यह घटना क्लॉ-लॉक ऑपरेशन क्षेत्र में हुई थी - जो अप्रैल 2022 में उत्तरी इराक में कुर्दिस्तान वर्कर्स पार्टी या पीकेके के खिलाफ शुरू किए गए ऑपरेशन का संदर्भ है। तुर्किये और पीकेके के बीच 40 साल संघर्ष चला जो अक्सर इराक और सीरिया तक फैल गया। अब पीकेके ने आत्मसमर्पण कर दिया है। 

नेपाल के पूर्व राजा के जन्मदिन पर उमड़ा जनसैलाब
नेपाल के पूर्व राजा ज्ञानेंद्र शाह के 74वें जन्मदिन पर सैकड़ों समर्थक उनके निवास के बाहर एकत्र हुए। लोगों ने फूल-मालाएं, उपहार और पारंपरिक खाद्य सामग्री भेंट की। समर्थक 'राजा को वापस लाओ' जैसे नारे लगा रहे थे। नेपाल में 2008 में राजशाही खत्म कर लोकतंत्र लाया गया था, लेकिन हाल में राजशाही की वापसी और हिंदू राष्ट्र की मांग फिर से बढ़ी है। कई लोगों का कहना है कि नेताओं ने देश को भ्रष्टाचार में डुबो दिया है और राजा के शासन में देश बेहतर था।

इराक में गैस रिसाव से तुर्किये के 12 सैनिकों की मौत
तुर्किये के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इराक में एक गुफा में तलाशी अभियान के दौरान मीथेन गैस से 12 सैनिकों की मौत हो गई। सैनिक वहां पहले मारे गए एक जवान के शव की तलाश कर रहे थे, तभी गैस लीक हुई। कुल 19 सैनिक गैस के संपर्क में आए, जिनमें से पांच सैनिकों की मौत रविवार को हुई थी और बाकी सात की सोमवार को मौत हुई। घटना उस क्षेत्र में हुई जहां कुर्द विद्रोहियों के खिलाफ 'क्लॉ-लॉक ऑपरेशन' चल रहा है। सात अन्य सैनिकों की हालत पर कोई जानकारी नहीं दी गई।

फ्रांस के शहर में मधुमक्खियों का हमला, 24 घायल
फ्रांस के ओरियाक शहर में एक असामान्य मधुमक्खी हमले में 24 लोग घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। रविवार सुबह लगभग आधे घंटे तक लोग मधुमक्खियों के डंक से परेशान रहे। अधिकारियों के अनुसार, पास के एक होटल की छत पर रखे पुराने छत्तों पर एशियाई हॉरनेट्स ने हमला कर दिया था, जिससे मधुमक्खियां आक्रामक हो गईं। घायलों का इलाज किया गया और क्षेत्र में सुरक्षा घेरा बनाया गया। मेयर ने कहा कि स्थिति को जल्द संभाल लिया गया और घबराहट नहीं हुई।

नाइजीरिया में सड़क हादसा, 21 लोगों की मौत
नाइजीरिया के उत्तर-पश्चिमी राज्य कानो में एक ट्रक और यात्री वाहन की टक्कर में कम से कम 21 लोगों की मौत हो गई। यह हादसा ज़ारिया-कानो एक्सप्रेसवे पर हुआ, जो वहां की प्रमुख सड़क है। हादसे में केवल तीन लोग घायल अवस्था में बच सके। जांच में पाया गया कि यात्री वाहन के चालक ने गलत दिशा में गाड़ी चलाकर सामने से आ रहे ट्रक से टक्कर मार दी। नाइजीरिया में ऐसे हादसे आम हैं। एक आंकड़े के मुताबिक, साल 2024 में अब तक देशभर में 9,570 हादसों में 5,421 लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed