Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   houthis claim missile strikes on riyadh airport and financial centre

हूतियों ने सऊदी पर किया हमला: एयरपोर्ट और वित्तीय केंद्र पर मिसाइलें दागने का दावा, क्या फिर बढ़ेगा तनाव?

Mon, 16 Nov 2026 06:17 AM IST
राकेश कुमार एएनआई, रियाद।
एएनआई, रियाद। Published by: राकेश कुमार Updated Mon, 16 Nov 2026 06:17 AM IST
सार

मन के हूती विद्रोहियों ने रियाद के किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और वित्तीय केंद्र पर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागने का दावा किया है। संगठन ने लाहिज प्रांत में सऊदी सैनिकों के ठिकानों पर छह मिसाइलें दागने और दर्जनों लोगों के हताहत होने की बात भी कही है। हूतियों ने पिछले 24 घंटों में सऊदी अरब की ओर से 75 हवाई और मिसाइल हमले किए जाने का आरोप लगाया है। साथ ही मक्का और मदीना के ऊपर ड्रोन रोकने के सऊदी दावे को खारिज किया है।
 

विज्ञापन
houthis claim missile strikes on riyadh airport and financial centre
यमन में 100 हवाई हमलों के जवाब में हूती लड़ाकों का जवाबी हमला - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

यमन के हूती विद्रोहियों ने दावा किया है कि उन्होंने सऊदी अरब की राजधानी रियाद में किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और एक वित्तीय केंद्र को निशाना बनाया है। संगठन के मुताबिक, रविवार को दो बैलिस्टिक मिसाइलों से ये हमले किए गए। हूती सैन्य प्रवक्ता ब्रिगेडियर जनरल याह्या सरी ने टेलीग्राम पर बयान जारी कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने दावा किया कि दोनों ठिकानों पर हमला सफल रहा और उनके लक्ष्य हासिल हो गए। हालांकि, सऊदी अरब की ओर से इस दावे पर तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई।
विज्ञापन


हूतियों ने क्या-क्या कहा?
हूती सैन्य प्रवक्ता याह्या सरी ने बयान में कहा, 'हमारी सशस्त्र सेनाओं ने दुश्मन देश सऊदी अरब की राजधानी रियाद में किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे और वित्तीय केंद्र को दो बैलिस्टिक मिसाइलों से सफलतापूर्वक निशाना बनाया। इस अभियान ने अपने उद्देश्य हासिल कर लिए।' संगठन ने इस हमले को सफल बताया है। हालांकि, सऊदी अरब की तरफ से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आने के कारण हमले में हुए नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन


सऊदी सैनिकों के ठिकानों पर भी हमला?
रियाद पर हमले के दावे से पहले हूतियों ने सऊदी सैनिकों के ठिकानों को निशाना बनाने की बात कही थी। संगठन के मुताबिक, लाहिज प्रांत के कावा शिविर और उसके आसपास के इलाकों में सऊदी सैनिकों की मौजूदगी थी। इन ठिकानों पर छह बैलिस्टिक मिसाइलें दागने का दावा किया गया। याह्या सरी ने कहा कि इन सैनिकों की कमान सऊदी अधिकारी बद्र अल-हरबी के पास थी। उन्होंने दावा किया कि मिसाइलें सीधे अपने लक्ष्य पर लगीं। इस हमले में दर्जनों लोग हताहत हुए और बड़ी संख्या में वाहन नष्ट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed